iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
HomeChandigarhDhillon brothers suicide case में हाईकोर्ट हुआ सख्त ; इस तारीख तक...

Dhillon brothers suicide case में हाईकोर्ट हुआ सख्त ; इस तारीख तक मांगी पूरी रिपोर्ट

Date:

National News

Buland Kesari :- (Dhillon brother suicide case) जालंधर के ढिल्लों ब्रदर्स मानवजीत और जश्नबीर के सुसाइड केस में पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट ने सख्त टिप्पणी की है। Dhillonकोर्ट में याचिकाकर्ता ने SIT की जांच पर सवाल खड़े किए गए थे। जिस पर कोर्ट ने मामले में पूरी जांच समयबद्ध पूरा करने का निर्देश दिया है। साथ ही हाईकोर्ट ने जांच कर रही एसआईटी को मामले की विस्तृत रिपोर्ट 31 दिसंबर तक जमा करने के आदेश दिए हैं।

 

iTree Network Solutions +91-8699235413

पूरा मामला 16 अगस्त 2021 का है। जालंधर के थाना डिवीजन नंबर-1 में फैमिली विवाद को लेकर दोनों पक्षों में कुछ बहस हो गई थी।Dhillon brothers मानवजीत और जश्नबीर एक लड़की परमिंदर कौर की तरफ से थाने में गए थे। इसी दौरान पुलिस ने लड़की वालों को थाने से बाहर निकाल दिया था। थोड़ी देर में पुलिस कर्मचारी को भेजकर मानवजीत को अंदर बुलाया था। इसी दौरान मानवजीत Dhillon के जोर-जोर से चिल्लाने की आवाजें सुनाई देने लगी।

 

iTree Network Solutions +91-8699235413

जब परिजनों ने अंदर जाकर देखा तो उसकी पगड़ी की तौहीन कर उसी पीटा जा रहा था। पुलिस वालों का कहना है कि मानवजीत ने महिला कॉन्स्टेबल जगजीत कौर के साथ बदसलूकी की थी। जगजीत कौर की शिकायत पर अधिकारियों से डिस्कस करने के बाद मानवजीत के खिलाफ हो-हल्ला करने का मामला दर्ज कर उसे हवालात में बंद किया था।

 

iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413

बर्खास्त किए गए SHO नवदीप सिंह की पत्नी सुखविंदर कौर ने आरोप लगाए थे कि जिन मानवजीत Dhillon और जश्नबीर dhillion को बहुत अच्छे बच्चों की तरह से प्रेजेंट किया जा रहा है, वह उन पर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज हुआ था। दोनों भाई जेल से समझौते के बाद छूटे थे। हिमालय मोटर्स की कॉलोनी में दोनों भाई लड़कियों को परेशान करते थे। इसी दौरान उनका हिमालय मोटर्स के मालिक से झगड़ा हुआ था।

दोनों भाइयों और उनके दादा ने तेजधार हथियारों के साथ हिमालय मोटर्स के मालिक पर तेजधार हथियारों से हमला किया था। दोनों भाइयों और उनके दादा पर हत्या के प्रयास के जुर्म में भारतीय दंड संहिता की धारा 307 के तहत केस दर्ज हुआ था।

 

WhatsApp पर खबरें पाने के लिए हमारे Buland Kesari WhatsApp Group को Join करें
iTree Network Solutions +91-8699235413

Disclaimer:Buland Kesari receives the above news from social media. We do not officially confirm any news. If anyone has an objection to any news or wants to put his side in any news, then he can contact us on +91-98880-00404.

Punjab News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

गर्लफ्रेंड को मारने वाला बहन की शादी नहीं देख पाएगा:चंडीगढ़ कोर्ट बोला- ऐसी कौन सी रस्म, जो नहीं हो सकती; पेट्रोल डालकर जिंदा जलाया...

Buland kesari/चंडीगढ़ में गर्लफ्रेंड को जिंदा जलाकर हत्या करने के मामले में आरोपी विशाल को अपनी बहन की शादी में शामिल होने की अनुमति...

You cannot copy content of this page