iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
HomeCrimeFerozepur में बीएसएफ के जवानों को मिली बड़ी कामयाबी, जालंधर पुलिस के...

Ferozepur में बीएसएफ के जवानों को मिली बड़ी कामयाबी, जालंधर पुलिस के दो कर्मचारियों की गाड़ी से 2 किलो हेरोइन की बरामद

Date:

National News

ਬੰਗਲਾਦੇਸ਼ ਦੀ ਰਾਜਧਾਨੀ ਵਿੱਚ ਵੱਡਾ ਧਮਾਕਾ , ਇੱਕ ਦੀ ਮੌਤ

ਬੰਗਲਾਦੇਸ਼ ਦੀ ਰਾਜਧਾਨੀ ਢਾਕਾ ਦੇ ਮਾਘ ਬਾਜ਼ਾਰ ਵਿੱਚ ਇੱਕ...

बुलंद केसरी न्यूज, फिरोजपुर : (Ferozepur Latest News)- भारत-पाकिस्तान सरहद से सटे फिरोजपुर के गांव जल्लोके के पास पुलिस के दो कर्मचारियों का हैरानीजनक कर देने वाला कारनामा सामने आया है। बताया जा रहा है कि पुलिस कर्मचारी यहां हेरोइन की तस्करी करने पहुंचे थे। जिसे बीएसएफ ने नाका लगाकर स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस कर्मचारियों के पास कार में छुपाई हुई दो किलोग्राम हेरोइन बरामद की। जानकारी देते हुए ग्रामीणों के बताया कि रात साढ़े आठ बजे के लगभग एक गाड़ी गांव के बाहर आई। जिसमें वर्दी में दो पुलिस कर्मी दिखाई दिए और वह अपनी गाड़ी के बोर्नेट के पास में हेरोइन की खेप छिपाकर निकलने की फ़िराक़ में थे। जिसके बाद ग्रामीणों ने इसकी सूचना तुरंत (BSF soldiers) बीएसएफ को दी मौके पर पहुंचे बीएसएफ के जवानों ने गांव जल्लोके के पास नाका लगाकर उनसे 2 किलो हेरोइन पकड़ने में सफलता हासिल की है। वही, पकड़ी गई गाड़ी जालंधर की बताई जा रही है।

iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413

घटना का पता चलते ही आसपास के ग्रामीण भी एकत्रित हो गए और मौके पर पहुंचे एसपी डिटेक्टिव रणधीर कुमार और थाना सदर प्रभारी अभिनव चौहान ने कहा कि पुलिसकर्मियों से पूछताछ का क्रम शुरू किया गया है। एसएसपी दीपक हिलेरी ने बताया कि पंजाब पुलिस द्वारा बॉर्डर बेल्ट में पूरी सख्ती की हुई है और हर आने जाने वाले पर सख्त निगाह रखी जाती है ताकि तस्करी को रोका जा सके। उधर, ग्रामीणों ने बताया कि बीएसएफ के जवान दोनों पुलिस कर्मियों को कार समेत बीएसएफ की सामेके चौकी पर ले गए हैं।

iTree Network Solutions +91-8699235413
WhatsApp पर खबरें पाने के लिए हमारे Buland Kesari WhatsApp Group को Join करें
iTree Network Solutions +91-8699235413

Disclaimer:Buland Kesari receives the above news from social media. We do not officially confirm any news. If anyone has an objection to any news or wants to put his side in any news, then he can contact us on +91-98880-00404.

iTree Network Solutions +91-8699235413

Punjab News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

You cannot copy content of this page