iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
HomeLatest NewsChandigarh में शुक्रवार से रविवार तक Alert, घर से बाहर निकलने...

Chandigarh में शुक्रवार से रविवार तक Alert, घर से बाहर निकलने से पहले पढ़ें खबर

Date:

National News

ਬੰਗਲਾਦੇਸ਼ ਦੀ ਰਾਜਧਾਨੀ ਵਿੱਚ ਵੱਡਾ ਧਮਾਕਾ , ਇੱਕ ਦੀ ਮੌਤ

ਬੰਗਲਾਦੇਸ਼ ਦੀ ਰਾਜਧਾਨੀ ਢਾਕਾ ਦੇ ਮਾਘ ਬਾਜ਼ਾਰ ਵਿੱਚ ਇੱਕ...

Buland kesari ;- Chandigarh इस बार ज्यादा स्पैल  न आने या कमजोर पश्चिमी विक्षोभ की वजह से सर्दियों में बारिश बहुत कम हुई लेकिन अब लगातार आ रहे पश्चिमी विक्षोभ के स्पैल कम से कम चंडीगढ़ शहर और आस-पास के इलाकों में गर्मी तपिश आने से रोक रहे हैं। पिछले हफ्ते के आखिर में ऐसे ही एक स्पैल से हुई बारिश के बाद पश्चिमी विक्षोभ का एक स्पैल शहर के तापमान को फिलहाल बढ़ने से रोकेगा। पिछले दिनों हुई बारिश के बाद अभी तापमान 35 डिग्री से ऊपर नहीं गया है। आने वाले दिनों में भी पारा 37 डिग्री से नीचे ही रहेगा क्योंकि इस हफ्ते के आखिर में सक्रिय होने वाला पश्चिमी विक्षोभ फिर शहर में बादलों को लेकर आ रहा है। इस स्पैल से आसपास के पहाड़ी इलाकों में होने वाली बारिश से शहर को भी गर्मी की चुभन से राहत रहेगी। Chandigarh

18 अप्रैल से पश्चिमी विक्षोभ का नया स्पैल
मौसम विभाग की सैटेलाइट तस्वीरों और आने वाले दिनों के पूर्वानुमान के मुताबिक 11 अप्रैल शुक्रवार को पहाड़ों में पश्चिमी विक्षोभ फिर सक्रिय हो रहा है। 3 दिन दिनों तक सक्रिय रहने वाले इस स्पैल से पहाड़ों के ऊंचे इलाकों में बर्फ के साथ निचले इलाकों में बारिश की संभावना जताई गई है। इसी स्पैल की वहज से चंडीगढ़ और आसपास शुक्रवार से रविवार के बीच बादल छाए रहने के साथ तेज धूल भरी आंधी चलेगी। इसी दौरान बादलों की गर्जना के साथ हल्की बारिश हो सकती है। मौसम में होने वाले इस बदलाव से 23 से 24 अप्रैल तक शहर का तापमान 39 डिग्री से कम ही रहेगा।

WhatsApp पर खबरें पाने के लिए हमारे Buland Kesari WhatsApp Group को Join करें
iTree Network Solutions +91-8699235413

Disclaimer:Buland Kesari receives the above news from social media. We do not officially confirm any news. If anyone has an objection to any news or wants to put his side in any news, then he can contact us on +91-98880-00404.

Punjab News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

लुधियाना के सेल्समैन की हादसे में मौत:ब्रेड कंपनी में करता था काम, हरियाणा के यमुनानगर में गार्डर लदे ट्राले से टक्कर, छाती में गंभीर...

Buland kesari/पंजाब के लुधियाना के रहने वाले व्यक्ति की हरियाणा यमुनानगर में सड़क हादसे दौरान मौत हो गई। मरने वाला व्यक्ति चंडीगढ़ रोड स्थित...

You cannot copy content of this page