iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
HomecityCM मान का Barnala में रोड शो, कहा- बेअदबी करने वाले होंगे...

CM मान का Barnala में रोड शो, कहा- बेअदबी करने वाले होंगे सलाखों के पीछे

Date:

National News

ਬੰਗਲਾਦੇਸ਼ ਦੀ ਰਾਜਧਾਨੀ ਵਿੱਚ ਵੱਡਾ ਧਮਾਕਾ , ਇੱਕ ਦੀ ਮੌਤ

ਬੰਗਲਾਦੇਸ਼ ਦੀ ਰਾਜਧਾਨੀ ਢਾਕਾ ਦੇ ਮਾਘ ਬਾਜ਼ਾਰ ਵਿੱਚ ਇੱਕ...

Buland Kesari :- पंजाब की चार विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनावों के लिए मुख्यमंत्री भगवंत मान खुद ही मोर्चा संभाल रहे हैं। सीएम मान ने बरनाला में पार्टी उम्मीदवार हरिंदर सिंह ढालीवाल के समर्थन में रोड शो किया, जिसमें उन्होंने विपक्षी दलों पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि वे बेअदबी के दोषियों को सलाखों के पीछे भेजेंगे, और इसके लिए प्रयास जारी हैं।मान

सीएम ने कहा कि इसमें कुछ समय लग सकता है, लेकिन कार्रवाई जरूर होगी। उन्होंने भरोसा दिलाया कि इसके लिए पूरी तैयारी की जा रही है। इस दौरान उनके साथ सांसद गुरमीत सिंह मीत हेयर भी मौजूद थे।

जनता नेताओं को पसंद नहीं करती

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि आजकल लोग नेताओं से नफरत करते हैं, लेकिन आप फूलों से गाड़ियां भर देते हैं। मोदी के समर्थक भी केवल दिहाड़ी पर आते हैं और उनके समर्थन में नारे लगाते हैं। उन्होंने कहा कि केवल ढिल्लों ही हैं जो 2017 से लगातार हार रहे हैं। वे पहले भी गुरमीत सिंह मीत हेयर से हार चुके हैं।

25 साल राज करने वालों के पास चार उम्मीदवार नहीं

सीएम मान ने कहा कि पहले लोग कहते थे कि वे पच्चीस साल राज करेंगे, लेकिन आज चुनाव के लिए चार उम्मीदवार भी नहीं मिल रहे। मैं यह नहीं कह रहा कि कोई पार्टी बुरी है, लेकिन हम श्री गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी करने वालों को सजा दिलवाकर रहेंगे। ये लोग बाबा नानक के नाम पर वोट मांगते रहे, जबकि उनकी बाणी का सम्मान नहीं किया। इन्होंने बसों, ढाबों और रेत खदानों पर भी कब्जा कर रखा है।उन्होंने कहा कि मेरे पास 32 दांत हैं, जो भी कहता हूं वह सच है। मैंने पहले ही कहा था कि 1920 में शुरू हुआ अकाली दल 2019 में खत्म हो जाएगा, और आज मेरी बात सच साबित हो गई है। उन्होंने कहा कि वे जल्द गिद्दड़बाहा जाएंगे, जहां से प्रकाश सिंह बादल पांच बार चुनाव जीत चुके हैं, लेकिन अब वहां पार्टी का कोई उम्मीदवार नहीं है। वहां की मशीन में पार्टी का कोई चुनाव चिह्न भी नहीं है।

WhatsApp पर खबरें पाने के लिए हमारे Buland Kesari WhatsApp Group को Join करें
iTree Network Solutions +91-8699235413

Disclaimer:Buland Kesari receives the above news from social media. We do not officially confirm any news. If anyone has an objection to any news or wants to put his side in any news, then he can contact us on +91-98880-00404.

Punjab News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

लुधियाना पुलिस ने पकड़ा तस्कर, नशे की गोलियां बरामद:पहले से दर्ज हैं 5 केस, जमानत पर बाहर आया था, NDPS एक्ट के तहत कार्रवाई

Buland kesari/लुधियाना जिले में रायकोट पुलिस ने नशीली गोलियों के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान गुरमिंदर सिंह उर्फ बुग्गा,...

You cannot copy content of this page