iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
HomeCrimeसड़क पर खड़े ट्राले से टकराई क्रेटा कार, 1 की मौत, 3...

सड़क पर खड़े ट्राले से टकराई क्रेटा कार, 1 की मौत, 3 गंभीर घायल, Himachal घूमने के लिए निकले थे घर से

Date:

National News

बुलंद केसरी न्यूज, डेराबस्सी : अंबाला-चंडीगढ़ मार्ग पर शनिवार देर रात उस वक्त भीषण हादसा हो गया, जब चार दोस्त हिमाचल घूमने के लिए घर से निकले परन्तु रास्ते में हादसे का शिकार हो गए। इस हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि 3 गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें लोगों ने उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवा दिया है।

iTree Network Solutions +91-8699235413

iTree Network Solutions +91-8699235413

वहीं हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। मृतक युवक की पहचान दीपक वोहरा (25) निवासी कैथल के रूप में हुई है। पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर ट्रक कब्जे में ले लिया है।

iTree Network Solutions +91-8699235413

इस संबंध में जानकारी देते हुए जांच अधिकारी एएसआई सुरिंदर सिंह ने बताया कि चार दोस्त कैथल से हिमाचल घूमने के लिए घर से निकले थे। इस दौरान गत रात करीब 2 बजे भांखरपुर फ्लाईओवर के नजदीक बीयर फैक्टरी के सामने वाली सड़क पर ट्राला खड़ा था और ट्राला चालक फोन सुन रहा था।

इसी दौरान पीछे से आई क्रेटा गाड़ी ट्राले के साथ जा टकरा गई, टक्कर इतनी जोरदार थी कि गाड़ी के परखच्चे उड़ गए। वहीं इस हादसे में एक युवक की मौत हो गई। जबकि 3 युवक गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें उपचार केलिए अस्पताल में भर्ती करवा दिया है। पुलिस ने बताया कि चारों दोस्तों की प हचान दीपक (25), कमल (21), विक्रम (30) और हर्ष (22) निवासी कैथल के रूप में हुई है।

जांच अधिकारी ने बताया कि इस हादसे में क्रेटा चालक दीपक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन घायलों को डेराबस्सी सिविल अस्पताल ले जाया गया। घायलों को वहां से सैक्टर-32 अस्पताल रैफर कर दिया गया। इसके बाद में कमल को पीजीआई और हर्ष को फोर्टिस अस्पताल में भर्ती करवाया गया। उनकी हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है।

iTree Network Solutions +91-8699235413

Creta, car, collides, with a trolley, parked, on the road, 1 dead, 3 seriously, injured, had left, home, to visit Himachal

WhatsApp पर खबरें पाने के लिए हमारे Buland Kesari WhatsApp Group को Join करें
iTree Network Solutions +91-8699235413

Disclaimer:Buland Kesari receives the above news from social media. We do not officially confirm any news. If anyone has an objection to any news or wants to put his side in any news, then he can contact us on +91-98880-00404.

Punjab News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

You cannot copy content of this page