बुलंद केसरी न्यूज, जालंधरः महानगर में बेखौफ लुटेरों के हौसले दिन-प्रतिदिन बढ़ते ही जा रहा हैं। आए दिन चोर-चोरी लूटपाट और छीनाझपटी जैसी वारदातों को अंजाम देकर आसानी से फरार हो जाते हैं। ऐसा ही एक मामला Jalandhar Road पर स्थित Karol Bagh से सामने आया है।
यहां लुटेरों ने एक घर पर धावा बोलते हुए वहां से 2 तोले सोना और 70 हजार रूपए की नकदी लेकर फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची Police ने अज्ञात लुटेरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
इस संबंधी जानकारी देते हुए श्रीराम निवासी Karol Bagh ने Police को दिए बयानों में बताया कि वह बीते दिन देर शाम अपने परिवार सहित किसी काम से बाजार गया हुआ था। जब वह वापस घर लौटे तो देखा कि कुछ अज्ञात लुटेरों ने घर की दीवार फांद कर अंदर घुस कर ताले तोड़ने का प्रयास किया था। जब बड़े कमरे का ताला नहीं टूटा तो उन्होंने दरवाजा ही तोड़ दिया। इस दौरान चोर अलमारी में रखी 70 हजार रूपए की नगदी, जेवर व अन्य कीमती सामान चुरा कर फरार हो गए थे।
मामले की जांच कर रहे मौके पर पहुंचे सिटी -2 अर्बन एस्टेट के SHO Manjeet Singh ने बताया कि मौके पर पहुंची Police ने अज्ञात लुटेरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है वहीं, Police द्वारा आसपास लगे CCTV cameras की footage भी खंगाली जा रही है। उन्होंने कहा कि जल्द ही लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
Crime News, In Punjab, fearless robbers, targeted, a house, broad daylight, escaped, with, 2 tola gold, and cash, worth, Rs 70 thousand












