iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
HomePunjabPhagwara के इस इलाके में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला बाप-बेटी का शव,...

Phagwara के इस इलाके में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला बाप-बेटी का शव, इलाके में दहशत का माहौल

Date:

National News

भारत के इस राज्य के CM और डिप्टी CM पर चलीं गोलियां!

Buland Kesari/ जम्मू के ग्रेटर कैलाश इलाके में स्थित...

बुलंद केसरी न्यूज, फगवाड़ाः Phagwara News: फगवाड़ा के posh urban estate area में उस समय दहशत फैल गई, जब यहां स्थित एक कोठी से संदिग्ध परिस्थितियों में बाप और बेटी का शव बरामद हुआ। बताया जा रहा है कि कोठी के आस-पास रहने वाले लोगों को कोठी से बदबू आ रही थी, जिसकी सूचना उन्होंने तुरंत फगवाड़ा पुलिस को दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची फगवाड़ा पुलिस ने कोठी में जाकर देखा तो बाप-बेटी के शव वहां पड़े हुए थे। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतकों की पहचान अमरीक चुंबर और राज रानी के रूप में हुई है।

iTree Network Solutions +91-8699235413

इस संबंधी जानकारी देते मृतकों के करीबियों ने बताया कि राज रानी शादीशुदा है पर शादी के बाद उसके कोई बच्चा नहीं हुआ था। जिस कारण वह अपने पिता अमरीक के साथ अर्बन एस्टेट स्थित कोठी में रह रही थी। करीबियों ने बताया कि उसकी मां भी इस कोठी में रहती है जिसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। उन्होंने बताया कि मृतक अमरीक का बेटा और दूसरी बेटी विदेश में रहते हैं।

iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413

मामले की जांच कर रहे मौके पर पहुंचे SP फगवाड़ा गुरप्रीत सिंह गिल ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि दोनों पिता-बेटी अर्बन एस्टेट में स्थित कोठी में बीते लंबे समय से रह रहे थे। एसपी ने कहा कि कोठी की जांच करने पर कोई लूटपाट आदि हुई नहीं लग रही है। गुरप्रीत सिंह गिल ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल सकेगा कि दोनों की मौत का क्या कारण रहा है। उन्होंने बताया कि पुलिस को मौके से कोई लिखित नोट भी बरामद नहीं हुआ है।

iTree Network Solutions +91-8699235413
WhatsApp पर खबरें पाने के लिए हमारे Buland Kesari WhatsApp Group को Join करें
iTree Network Solutions +91-8699235413

Disclaimer:Buland Kesari receives the above news from social media. We do not officially confirm any news. If anyone has an objection to any news or wants to put his side in any news, then he can contact us on +91-98880-00404.

Punjab News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

ਪੰਜਾਬ ਕੈਬਨਿਟ ‘ਚ ਫੇਰਬਦਲ, ਹਰਪਾਲ ਚੀਮਾ ਤੇ ਰਵਜੋਤ ਸਿੰਘ ਨੂੰ ਮਿਲੀ ਵੱਡੀ ਜ਼ਿੰਮੇਵਾਰੀ

Buland Kesari/ ਪੰਜਾਬ ਕੈਬਨਿਟ ਮੰਤਰੀ ਮੰਡਲ ‘ਚ ਫੇਰਬਦਲ ਹੋਇਆ ਹੈ। ਸਾਬਕਾ ਮੰਤਰੀ ਲਾਲਜੀਤ ਸਿੰਘ ਭੁੱਲਰ ਦੇ ਅਸਤੀਫ਼ੇ ਤੇ ਗ੍ਰਿਫ਼ਤਾਰੀ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੇ ਵਿਭਾਗਾਂ...

You cannot copy content of this page