Buland Kesari/ जालंधर फगवाड़ा हाईवे पर बने ईस्टवुड विलेज मैं गोली चलने की खबर सामने आई है।
जानकारी के अनुसार ईस्टवुड विलेज में सुरक्षा कर्मी बाउंसर के तौर पर काम कर रहे एक व्यक्ति को पुरानी रंजिश के चलते कुछ लोगों ने गोली मारी है और साथ में उसे पर तेज धार हथियारों से हमला भी किया है।
गोली लगने से घायल हुए बाउंसरक पिता सतपाल ने बताया कि उनका बेटा ईस्टवुडमें बाउंसर का काम करता है और पुरानी रंजिश के चलते आज उसपर कुछ लोगों ने जानलेवा हमला किया है। गोली चलने की खबर के बाद मौके पर कई सीनियर पुलिस अधिकारी पहुंचे हैं और मामले की जांच कर रहे हैं।
यहां बता दें कि पहले भी कई बार चर्चा उठी है कि आखिर क्यों देर रात तक ईस्टवुड विलेज जैसे बाजारों को खोलना ठीक नहीं है इन पर पाबंदी लगाई जानी चाहिए लेकिन मोती माया के चक्कर में इस और कानून के रखवाले ध्यान ही नहीं देते जब कोई बड़ा कांड हो जाता है तो जांच के नाम पर सख्ती करने का ड्रामा किया जाता है।

Disclaimer:Buland Kesari receives the above news from social media. We do not officially confirm any news. If anyone has an objection to any news or wants to put his side in any news, then he can contact us on +91-98880-00404.








