iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
HomeCrimeमुक्तसर में बुजुर्ग की गोलियां मार कर हत्या, सड़क किनारे पड़ी मिली...

मुक्तसर में बुजुर्ग की गोलियां मार कर हत्या, सड़क किनारे पड़ी मिली लाश

Date:

National News

भारत के इस राज्य के CM और डिप्टी CM पर चलीं गोलियां!

Buland Kesari/ जम्मू के ग्रेटर कैलाश इलाके में स्थित...

बुलंद केसरी न्यूज, मुक्तसरः मुक्तसर के नजदीकी गांव खोखर में बीती देर रात उस समय दिल-दहला देने वाली वारदात सामने आई, जब एक बुजुर्ग की गोलियां मारकर हत्या कर दी गई। वारदात के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। बता दें कि अज्ञात हमलावरों ने बुजुर्ग को पहले कार से बाहर निकाला और फिर उस पर गोलियां चला दी। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। वहीं, पुलिस ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज जांच शुरू कर दी। पुलिस द्वारा आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को भी खंगाला जा रहा है। ताकि अज्ञात हमलावरों के बारे में पता चल सके।

iTree Network Solutions +91-8699235413

वारदात संबंधी जानकारी देते डीएसपी अवतार सिंह ने बताया कि बुजुर्ग सर्व दमन सिंह (60) निवासी गांव खोखर अपनी कार पर सवार होकर मुक्तसर से गांव खोखर की ओर जा रहा था। वह गांव वडिंग से खोखर रोड पर पहुंचा तो कुछ अज्ञात हमलावरों ने उसे गोलियां मारकर उसकी हत्या कर दी। मृतक के शरीर पर गोलियों के 6 निशान मिले हैं। उधर, गांव के लोगों का कहना है कि उन्हें गोली चलने की आवाज सुनाई दी थी।

iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413

डीएसपी अवतार सिंह के अनुसार जिस तरह बुजुर्ग की लाश सड़क किनारे पड़ी थी, उससे ऐसा लग रहा था कि हमलावरों ने बुजुर्ग को कार से बाहर निकालने के बाद उसे गोलियां मारी हैं। थाना बरीवाला के इंचार्ज ने लाश को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। शव का आज पोस्टमॉर्टम होगा। और परिजनों के बयान दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

iTree Network Solutions +91-8699235413
WhatsApp पर खबरें पाने के लिए हमारे Buland Kesari WhatsApp Group को Join करें
iTree Network Solutions +91-8699235413

Disclaimer:Buland Kesari receives the above news from social media. We do not officially confirm any news. If anyone has an objection to any news or wants to put his side in any news, then he can contact us on +91-98880-00404.

Punjab News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

You cannot copy content of this page