iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
HomeCrimeबड़ी खबरः गुरदासपुर में पुलिस व गैंगस्टरों के बीच हुई मुठभेड़, 5...

बड़ी खबरः गुरदासपुर में पुलिस व गैंगस्टरों के बीच हुई मुठभेड़, 5 गिरफ्तार

Date:

National News

ਬੰਗਲਾਦੇਸ਼ ਦੀ ਰਾਜਧਾਨੀ ਵਿੱਚ ਵੱਡਾ ਧਮਾਕਾ , ਇੱਕ ਦੀ ਮੌਤ

ਬੰਗਲਾਦੇਸ਼ ਦੀ ਰਾਜਧਾਨੀ ਢਾਕਾ ਦੇ ਮਾਘ ਬਾਜ਼ਾਰ ਵਿੱਚ ਇੱਕ...

बुलंद केसरी न्यूज, गुरदासपुरः जिले के अंतर्रगत आते डेरा बाबा नानक के पास उस वक्त दहशत फैल गई, जब गैंगस्टरों का पीछा कर रही पुलिस पर गैंगस्टरों द्वारा फायरिंग कर दी गई। जिसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए फायरिंग की जिसमें 5 गैंगस्टर घायल हो गया, जबकि 5 गैंगस्टरों को पुलिस ने पकड़ने में सफलता प्रााप्त की। पुलिस ने घायल गैंगस्टर को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवा दिया है। पकड़े गए अरोपितों में तरसेम सिंह सेवा, नवदीप सिंह लव, साजन प्रीत सिंह और साजन सर्बजीत सिंह शामिल हैं।

iTree Network Solutions +91-8699235413

इस संबंधी जानकारी देते हुए एसएसपी अश्वनी गोटियल ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस गैंगस्टरों का पीछा कर रही थी, जिसमें गैंगस्टरों ने पहले पुलिस पर फायरिंग कर दी। इसके बाद पुलिस फोर्स ने भी जवाबी फायरिंग की। इस दौरान एक युवक घायल हो गया, जबकि कुल 5 युवकों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। इनमें घायल एक युवक को डेरा बाबा नानक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

iTree Network Solutions +91-8699235413

बताया जा रहा है कि पुलिस और गैंगस्टरों के बीच हुई मुठभेड़ में 60 के करीब गोलियां चली। पुलिस एनकाउंटर के दौरान एक गैंगस्टर को गोली लगी और वह घायल हो गया। इसी दौरान पुलिस ने चार बदमाशों को काबू कर लिया।

iTree Network Solutions +91-8699235413

जानकारी के अनुसार, करीब 10 दिन पहले गांव तलवंडी गोराया में दो गुटों में लड़ाई हुई थी। जिस दौरान चर्णजीत सिंह नाम का युवक घायल हो गया था और उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई थी। जिसकी अंतिम अरदास में शामिल होने के लिए मृतक के साथी उसके गांव पहूंचे थे। इस बात की जानकारी पुलिस को पहले ही लग चुकी थी। पुलिस ने रेड की योजना बनाई हुई थी। जैसे ही गैंगेस्टरों ने पुलिस टीम को देखा तो उन्होंने पुलिस टीम पर गोलियां चलानी शुरू कर दी और खेतों में भाग खड़े हुए। इस दौरान पुलिस ने भी दूसरी तरफ से गोलियां चलाई।

पुलिस के अनुसार हिरासत में लिए गए युवक से पूछताछ की जा रही है, जल्द ही मामले में और भी खुलासे होंगे। पुलिस की गोली लगने से एक गैंगस्टर शिव कर्ण सिंह घायल हो गया और पुलिस ने चार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने अरोपितों से तीन हथियार भी बरामद किए हैं और इनके खिलाफ पहले भी विभिन्न आपराधिक मामले दर्ज हैं।

iTree Network Solutions +91-8699235413

 

WhatsApp पर खबरें पाने के लिए हमारे Buland Kesari WhatsApp Group को Join करें
iTree Network Solutions +91-8699235413

Disclaimer:Buland Kesari receives the above news from social media. We do not officially confirm any news. If anyone has an objection to any news or wants to put his side in any news, then he can contact us on +91-98880-00404.

Punjab News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

You cannot copy content of this page