iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
HomebeautySkin Tips: फलों के छिलके हैं बेहद काम के, जानिए घर के...

Skin Tips: फलों के छिलके हैं बेहद काम के, जानिए घर के कामों में कैसे करें इनका इस्तेमाल

Date:

National News

ਬੰਗਲਾਦੇਸ਼ ਦੀ ਰਾਜਧਾਨੀ ਵਿੱਚ ਵੱਡਾ ਧਮਾਕਾ , ਇੱਕ ਦੀ ਮੌਤ

ਬੰਗਲਾਦੇਸ਼ ਦੀ ਰਾਜਧਾਨੀ ਢਾਕਾ ਦੇ ਮਾਘ ਬਾਜ਼ਾਰ ਵਿੱਚ ਇੱਕ...

Skin Tips: नींबू के छिलके से बर्तन साफ ​​करें, केले के छिलके से पत्ते साफ करें, संतरे के छिलके से एयर फ्रेशनर बनाएं। सेब और अनार के छिलकों का इस्तेमाल स्किन पैक में किया जाता है। ये प्राकृतिक, सस्ते और पर्यावरण के अनुकूल होते हैं।

iTree Network Solutions +91-8699235413

अक्सर हम फलों को खाने के बाद उनके छिलकों को कूड़े में फेंक देते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि ये छिलके कई घरेलू कामों में बहुत काम आ सकते हैं? फलों के छिलकों में मौजूद प्राकृतिक तेल, एंटीऑक्सीडेंट और दूसरे पोषक तत्व न सिर्फ इन्हें त्वचा और बालों के लिए फायदेमंद बनाते हैं, बल्कि घर की साफ-सफाई और बागवानी में भी इन्हें बहुत उपयोगी बनाते हैं।

iTree Network Solutions +91-8699235413

चाहे बात सफाई की हो, कीड़ों को भगाने की हो या फिर खूबसूरती के लिए घरेलू नुस्खों की, इन छिलकों का सही इस्तेमाल आपका समय और पैसा दोनों बचा सकता है। बस आपको थोड़ा क्रिएटिव होने की जरूरत है और बेकार समझे जाने वाले यही फलों के छिलके आपके रोजमर्रा के मददगार बन सकते हैं। तो आइए जानते हैं कि हम किन फलों के छिलकों से क्या-क्या कर सकते हैं।

iTree Network Solutions +91-8699235413

नींबू और संतरे के छिलके: नींबू और संतरे के छिलकों में साइट्रिक एसिड और नेचुरल ऑयल्स होते हैं जो किसी भी सतह को साफ और फ्रेश बना सकते हैं. इन छिलकों को विनेगर के साथ एक जार में डालकर कुछ दिन रखें और फिर उस लिक्विड को छानकर एक स्प्रे बॉटल में भर लें. ये क्लीनर किचन प्लेटफॉर्म, सिंक, माइक्रोवेव या बाथरूम की सफाई में आसानी से काम आ जाता है.

केले के छिलके: केले के छिलकों में पोटैशियम और फॉस्फोरस भरपूर मात्रा में होता है, जो पौधों की ग्रोथ में मदद करता है. आप इन्हें सुखाकर पाउडर बना सकते हैं या सीधे मिट्टी में डाल सकते हैं. इसके अलावा, केले के छिलके से चमड़े के जूते या बैग्स को रगड़ने पर उनमें नैचुरल चमक आ जाती है.

सेब के छिलके: सेब के छिलकों में ऐंटीऑक्सिडेंट्स और विटामिन C होता है जो स्किन को टोन और फ्रेश करने में मदद करता है. आप इन छिलकों को पानी में उबालकर ठंडा करें और फिर उस पानी को एक कॉटन बॉल की मदद से चेहरे पर लगाएं. ये स्किन को सॉफ्ट और क्लीन रखने में मदद करता है.

अनार के छिलके: अनार के छिलकों को सुखाकर पाउडर बनाएं और उसमें थोड़ा गुलाब जल या दही मिलाकर फेस पैक की तरह लगाएं. ये स्किन की डेड सेल्स को हटाने, ऐक्ने कम करने और स्किन को टाइट करने में मदद करता है.

आम के छिलके: आम के छिलकों में भी नेचुरल ऑयल्स होते हैं जो स्कैल्प को पोषण देते हैं. इन छिलकों को पीसकर दही में मिलाएं और बालों में लगाएं. ये हेयर फॉल कम करने और बालों को सॉफ्ट बनाने में मदद कर सकता है.

खट्टे फलों के छिलके: नींबू, संतरा या मौसमी जैसे खट्टे फलों के छिलकों को जलाने से एक नैचुरल सिट्रस स्मेल आती है जो मच्छरों को दूर रखती है. आप इन छिलकों को सुखाकर धीमी आंच पर जला सकते हैं, खासकर शाम के समय.

छिलकों से बनी स्क्रबिंग पाउडर: कई तरह के फलों के छिलकों को सुखाकर पीस लीजिए और उसमें थोड़ा बेसन मिलाकर एक स्क्रबिंग पाउडर बना सकते हैं. ये शरीर की स्किन को एक्सफोलिएट करता है और डेड स्किन हटाने में बहुत असरदार होता है.

इस तरह जो चीजें हमें बेकार लगती हैं, वो असल में हमारी जिंदगी को आसान और नैचुरल तरीके से हेल्दी बना सकती हैं. अगली बार जब फल खाएं, तो छिलकों को फेंकने से पहले दो बार जरूर सोचिए.

iTree Network Solutions +91-8699235413
WhatsApp पर खबरें पाने के लिए हमारे Buland Kesari WhatsApp Group को Join करें
iTree Network Solutions +91-8699235413

Disclaimer:Buland Kesari receives the above news from social media. We do not officially confirm any news. If anyone has an objection to any news or wants to put his side in any news, then he can contact us on +91-98880-00404.

Punjab News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

You cannot copy content of this page