iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
HomeCrimeस्वर्ण मंदिर में हुए धमाके पर बड़ा खुलासा

स्वर्ण मंदिर में हुए धमाके पर बड़ा खुलासा

Date:

National News

भारत के इस राज्य के CM और डिप्टी CM पर चलीं गोलियां!

Buland Kesari/ जम्मू के ग्रेटर कैलाश इलाके में स्थित...

स्वर्ण मंदिर के निकट बुधवार आधी रात को फिर धमाका हुआ। एक सप्ताह के भीतर इस तीसरे विस्फोट के बाद पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। अदालत ने पांचों को सात दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस के अनुसार, कम तीव्रता का 1.10 किलोग्राम विस्फोटक बरामद हुआ है, जिसका इस्तेमाल आमतौर पर पटाखे बनाने में किया जाता है। पुलिस का कहना है कि एक सराय के बाथरूम में बम तैयार किए गये।

iTree Network Solutions +91-8699235413

पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने बृहस्पतिवार को मीडिया से बातचीत में कहा कि किस मंशा से ये धमाके किये गये, इसकी जानकारी अब तक नहीं मिल पायी है। पांचों आरोपी ‘स्व-कट्टरपंथी मॉड्यूल’ का हिस्सा थे या किसी अन्य व्यक्ति के निर्देश पर काम कर रहे थे, इसकी जांच की जाएगी। एसआईटी का गठन किया जाएगा। पुलिस ने आरोपियों की पहचान आजादवीर सिंह, अमरीक सिंह, साहिब सिंह, हरजीत सिंह और धर्मेंद्र सिंह के तौर पर की है। आजादवीर और अमरीक मुख्य साजिशकर्ता हैं, ये दोनों क्रमश: अमृतसर और गुरदासपुर जिले के रहने वाले हैं। साहिब, हरजीत और धर्मेंद्र ने धमाके को अंजाम देने के लिए विस्फोटकों की सप्लाई करायी थी, ये तीनों अमृतसर के रहने वाले हैं। अमरीक की पत्नी से भी पूछताछ की जा रही है।

iTree Network Solutions +91-8699235413

यादव ने आरोपियों को पकड़ने में मदद करने के लिए एसजीपीसी का आभार जताया। वहीं, एसजीपीसी के प्रमुख हरजिंदर सिंह धामी ने राज्य सरकार पर ऐसी घटनाएं रोक पाने में पूरी तरह नाकाम रहने का आरोप लगाया। पहले के दो धमाकों की गहराई से जांच होती तो गत रात की घटना नहीं होती।

iTree Network Solutions +91-8699235413

धमाके के बाद बरामदे में सो गये : धामी ने कहा कि घटना की सीसीटीवी फुटेज खंगाली गई। उसमें पता चला कि धमाका करने वाले वारदात के बाद बरामदे में जाकर सो गए थे। वहीं से उन्हें हिरासत में लिया गया। सराय में रुका विवाहित जोड़ा भी पकड़ा गया।

6 मई : रात 11.25 बजे हेरिटेज स्ट्रीट पर सारागढ़ी पार्किंग के पास किया गया पहला विस्फोट।

8 मई : सुबह सवा 6 बजे हुआ दूसरा धमाका।

10 मई : आधी रात को गुरु रामदास जी निवास भवन के पीछे गलियारे में हुआ तीसरा विस्फोट।

iTree Network Solutions +91-8699235413
WhatsApp पर खबरें पाने के लिए हमारे Buland Kesari WhatsApp Group को Join करें
iTree Network Solutions +91-8699235413

Disclaimer:Buland Kesari receives the above news from social media. We do not officially confirm any news. If anyone has an objection to any news or wants to put his side in any news, then he can contact us on +91-98880-00404.

Punjab News

भाई रणजीत सिंह ढडरियां वालों को कोर्ट में तलब करने के जारी हुए निर्देश

पटियाला : फतेहगढ़ साहिब की अदालत से मानहानि मामले में...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

पंजाब में नवरात्र पर शराब का लंगर:कोटकपूरा के धार्मिक डेरे पर चले पैग, बेंच पर रखीं देसी-अंग्रेजी को बोतलें, श्रद्धालु बोले-ऐसी मान्यता है

Buland kesari/पंजाब के कोटकपूरा में चैत्र नवरात्र पर शराब का लंगर चला। गांव मरहाना में बाबा काला महर के यादगार मेले में ये नजारा...

You cannot copy content of this page