iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
HomeNationalHimachal में ऊंची चोटियों में बर्फबारी का दौर जारी, आज भारी हिमपात...

Himachal में ऊंची चोटियों में बर्फबारी का दौर जारी, आज भारी हिमपात का अलर्ट

Date:

National News

ਬੰਗਲਾਦੇਸ਼ ਦੀ ਰਾਜਧਾਨੀ ਵਿੱਚ ਵੱਡਾ ਧਮਾਕਾ , ਇੱਕ ਦੀ ਮੌਤ

ਬੰਗਲਾਦੇਸ਼ ਦੀ ਰਾਜਧਾਨੀ ਢਾਕਾ ਦੇ ਮਾਘ ਬਾਜ਼ਾਰ ਵਿੱਚ ਇੱਕ...

शिमला : मौसम विभाग के पूर्वानुमान के साथ ही बुधवार सुबह से लाहौल व मनाली की ऊंची चोटियों सहित अटल टनल रोहतांग के साउथ पोर्टल में बर्फबारी का दौर जारी है। अटल टनल के साउथ पोर्टल में लगातार बर्फबारी हो रही है। अटल टनल रोहतांग के नॉर्थ पोर्टल व साउथ पोर्टल में बर्फबारी होने से टनल की तरफ वाहनों की आवाजाही ठप हो गई है। किन्नौर के ऊंचाई वाले क्षेत्रों हांगो, चुलिंग, रोपा, ज्ञाबुंग, रुशकलंग, तालिंग, सुन्नम, चारंग, नेसंग आदि क्षेत्रों में बर्फबारी हो रही है। वहीं चंबा जिले के जनजातीय क्षेत्र पांगी में भी बर्फबारी हो रही है। चारों तरफ बर्फ की सफेद चादर बिछ गई है। बर्फबारी के चलते तापमान शून्य डिग्री से नीचे लुढ़क गया है जिस कारण क्षेत्र में ठंड बढ़ गई है। राजधानी शिमला में भी मौसम गूमसूम है।

iTree Network Solutions +91-8699235413

वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव होने के बाद अगले 5 दिन मौसम खराब रहेगा। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के निदेशक सुरेंद्र पाल ने बताया कि किन्नौर, लाहौल स्पीति और कुल्लू जिले में अधिक ऊंचाई वाले कुछेक क्षेत्रों में भारी हिमपात का रेड अलर्ट जारी किया गया है, जबकि शिमला, चंबा, कांगड़ा, मंडी और सिरमौर जिले के ऊंचे इलाकों में भी अगले 3 दिन बर्फबारी हो सकती है। मौसम विभाग ने चंबा के तीसा और भटियात में 12 व 13 जनवरी को भारी हिमपात का अलर्ट जारी किया है।

iTree Network Solutions +91-8699235413

iTree Network Solutions +91-8699235413

कांगड़ा के अधिक ऊंचे क्षेत्रों में परसों, किन्नौर में कल व परसों, कुल्लू में कल दिन व रातभर, मंडी के ऊंचे क्षेत्रों में परसों, शिमला में आज रात व कल और सिरमौर जिले में परसों भारी बर्फबारी हो सकती है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान से पर्यटन कारोबारियों और सैलानियों को बर्फबारी होने की आस बंध गई है, क्योंकि इस बार चंबा, लाहौल-स्पीति और किन्नौर के अधिक ऊंचे क्षेत्रों को छोड़कर प्रदेश के अन्य भागों में बर्फ नहीं गिरी। इससे पर्यटन पर्यटक और पर्यटन कारोबारी मायूस हैं।

सैलानियों और स्थानीय लोगों के लिए एडवाइजरी

iTree Network Solutions +91-8699235413

बर्फबारी के येलो अलर्ट के दौरान सैलानियों और स्थानीय लोगों को एहतियात बरतने की सलाह दी गई है। इस दौरान खासकर अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में ट्रैकिंग नहीं करने को कहा गया है।

WhatsApp पर खबरें पाने के लिए हमारे Buland Kesari WhatsApp Group को Join करें
iTree Network Solutions +91-8699235413

Disclaimer:Buland Kesari receives the above news from social media. We do not officially confirm any news. If anyone has an objection to any news or wants to put his side in any news, then he can contact us on +91-98880-00404.

Punjab News

Related News

Unnao Rape Case: ਸੁਪਰੀਮ ਕੋਰਟ ਵਲੋਂ ਦਿੱਲੀ ਹਾਈ ਕੋਰਟ ਦੇ ਫੈਸਲੇ ਤੇ ਰੋਕ; ਕੁਲਦੀਪ ਸਿੰਘ ਸੇਂਗਰ ਦੀ ਜ਼ਮਾਨਤ ‘ਤੇ ਪਾਬੰਦੀ

ਸੁਪਰੀਮ ਕੋਰਟ ਨੇ ਉਨਾਓ ਬਲਾਤਕਾਰ ਮਾਮਲੇ ਵਿੱਚ ਅੱਜ ਦਿੱਲੀ ਹਾਈ ਕੋਰਟ ਦੇ ਫੈਸਲੇ ‘ਤੇ ਰੋਕ ਲਗਾ ਦਿੱਤੀ। ਹਾਈ ਕੋਰਟ ਨੇ ਸੇਂਗਰ ਦੀ ਉਮਰ ਕੈਦ...

You cannot copy content of this page