iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
HomePunjabगुरु नगरी श्री आनंदपुर साहिब में आज से शुरू हुआ होला-मोहल्ला

गुरु नगरी श्री आनंदपुर साहिब में आज से शुरू हुआ होला-मोहल्ला

Date:

National News

भारत के इस राज्य के CM और डिप्टी CM पर चलीं गोलियां!

Buland Kesari/ जम्मू के ग्रेटर कैलाश इलाके में स्थित...

गुरु नगरी श्री आनंदपुर साहिब में वार्षिक राष्ट्रीय उत्सव होला मोहल्ला आज से -शुरू हो रहा है और बुधवार 8 मार्च तक चलेगा। इससे पहले, शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने श्री कीरतपुर साहिब में 3 से 5 मार्च तक पूरी संगत के सहयोग से होला मोहल्ला मनाया।

iTree Network Solutions +91-8699235413

श्री आनंदपुर साहिब की ऐतिहासिक धरती पर मनाए जा रहे इस तीन दिवसीय राष्ट्रीय जोड़ मेले को लेकर जहां शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की ओर से सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं, वहीं इस बार पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार भी इस राष्ट्रीय पर्व को मनाने की तैयारी कर चुकी है। विधानसभा क्षेत्र के विधायक व पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस के दिशा-निर्देशों के तहत पूरा प्रशासन पिछले कई सप्ताह से इस जोड़ मेले को सफल बनाने के लिए जी तोड़ मेहनत कर रहा है।

iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413

कैबिनेट मंत्री हरजोत सिंह बैंस और सभी विभागों के अधिकारी गुरु नगरी की साफ-सफाई और साज- सज्जा के लिए दिन-रात काम कर रहे हैं। तख्त श्री केसगढ़ साहिब के प्रबंधक गुरदीप सिंह कंग व अपर प्रबंधक एडवोकेट हरदेव सिंह ने बताया कि श्री आनंदपुर साहिब में देश-विदेश से होला मोहल्ला मनाने पहुंचे लाखों श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए आवास, गठरी घर, जोड़ा घर सहित सभी व्यवस्थाएं की गई हैं। उन्होंने कहा कि शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने असामाजिक तत्वों पर नजर रखने के लिए तख्त साहिब इलाके में बड़ी संख्या में सी.सी.टी.वी. कैमरे लगाए हैं। शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सदस्य भाई अमरजीत सिंह चावला ने कहा कि होला मोहल्ला के दौरान जहां तख्त साहिब में लगातार अमृत संचार होगा, वहीं तख्त साहिब में धार्मिक दीवान रोजाना सजाए जाएंगे, जिसमें उच्च कोटि के रागी, ढाडी और कवियों द्वारा गुरबाणी कीर्तन के माध्यम से श्रद्धालुओं को निहाल करेंगे। मेले के दौरान जाम की स्थिति से श्रद्धालुओं व आम लोगों को परेशानी न हो इसके लिए नगर व पुलिस प्रशासन ने पुख्ता इंतजाम किए हुए है।

iTree Network Solutions +91-8699235413
WhatsApp पर खबरें पाने के लिए हमारे Buland Kesari WhatsApp Group को Join करें
iTree Network Solutions +91-8699235413

Disclaimer:Buland Kesari receives the above news from social media. We do not officially confirm any news. If anyone has an objection to any news or wants to put his side in any news, then he can contact us on +91-98880-00404.

Punjab News

भाई रणजीत सिंह ढडरियां वालों को कोर्ट में तलब करने के जारी हुए निर्देश

पटियाला : फतेहगढ़ साहिब की अदालत से मानहानि मामले में...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

पंजाब में नवरात्र पर शराब का लंगर:कोटकपूरा के धार्मिक डेरे पर चले पैग, बेंच पर रखीं देसी-अंग्रेजी को बोतलें, श्रद्धालु बोले-ऐसी मान्यता है

Buland kesari/पंजाब के कोटकपूरा में चैत्र नवरात्र पर शराब का लंगर चला। गांव मरहाना में बाबा काला महर के यादगार मेले में ये नजारा...

You cannot copy content of this page