iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
HomePunjabसमराला में भीषण सड़क हादसा, सांसद रवनीत बिट्टू के करीबी की मौत,...

समराला में भीषण सड़क हादसा, सांसद रवनीत बिट्टू के करीबी की मौत, एक गंभीर घायल

Date:

National News

ਬੰਗਲਾਦੇਸ਼ ਦੀ ਰਾਜਧਾਨੀ ਵਿੱਚ ਵੱਡਾ ਧਮਾਕਾ , ਇੱਕ ਦੀ ਮੌਤ

ਬੰਗਲਾਦੇਸ਼ ਦੀ ਰਾਜਧਾਨੀ ਢਾਕਾ ਦੇ ਮਾਘ ਬਾਜ਼ਾਰ ਵਿੱਚ ਇੱਕ...

बुलंद केसरी न्यूज, समरालाः समराला में चंडीगढ़ हाईवे पर आज उस समय भीषण सड़क हादसा हो गया, जब लुधियाना से सांसद रवनीत बिट्टू के 2 करीबी रिश्तेदार पंजाब के दिवंगत मुख्यमंत्री बेअंत सिंह की बरसी समारोह में शामिल होने के बाद चंडीगढ़ से लौट रहे थे, तभी उनकी फॉर्च्यूनर गाड़ी का एक्सीडेंट हो गया। हादसा इतना भयंकर था कि इस हादसे में फॉर्च्यूनर गाड़ी के परखच्चे उड़ गए। और कार सवार सुरिंदर सिंह ढिल्लों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि गाड़ी में सवार एक अन्य व्यक्ति जग्गी बराड़ गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है, वहीं, गंभीर रूप से घायल हुए जग्गी बराड़ को उपचार के लिए भर्ती करवाया।

iTree Network Solutions +91-8699235413

मिली जानकारी के अनुसार आज पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह की बरसी थी। लुधियाना से सांसद रवनीत बिट्टू के करीबी सुरिंदर सिंह ढिल्लों और बिट्टू का ही रिश्तेदार जग्गी बराड़ फॉर्च्यूनर कार में बरसी समारोह में गए थे। वापसी पर समराला में नीलो नहर पुल के पास कार हादसाग्रस्त हो गई। दोनों घायलों को सिविल अस्पताल समराला में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने सुरिंदर सिंह ढिल्लों को मृत घोषित कर दिया, जबकि गंभीर रूप से घायल जग्गी बराड़ को लुधियाना के फोर्टिस अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

iTree Network Solutions +91-8699235413

हादसे के बाद सिविल अस्पताल पहुंचे स्थानीय कांग्रेस नेताओं ने बताया कि उपरोक्त दोनों व्यक्ति आज चंडीगढ़ में पंजाब के दिवंगत मुख्यमंत्री बेअंत सिंह की वार्षिक वर्षगांठ समारोह में भाग लेने के बाद लुधियाना लौट रहे थे, तभी निलों ब्रिज के पास यह हादसा हो गया। वही, सरपंच जतिंदर सिंह बलाला ने कहा कि फिलहाल यह नहीं पता चला कि हादसा कैसे हुआ है, लेकिन हादसे में एक की मौत हो गई है।

iTree Network Solutions +91-8699235413

 

iTree Network Solutions +91-8699235413

WhatsApp पर खबरें पाने के लिए हमारे Buland Kesari WhatsApp Group को Join करें
iTree Network Solutions +91-8699235413

Disclaimer:Buland Kesari receives the above news from social media. We do not officially confirm any news. If anyone has an objection to any news or wants to put his side in any news, then he can contact us on +91-98880-00404.

Punjab News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

दांत इम्प्लांट को ‘कॉस्मेटिक’ बताकर क्लेम खारिज करना गलत — उपभोक्ता आयोग का बड़ा फैसला

जालंधर/ उपभोक्ता अधिकारों से जुड़े एक अहम फैसले में जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग ने बीमा कंपनी द्वारा दांतों के इम्प्लांट के मेडिकल क्लेम...

You cannot copy content of this page