iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
HomeCrimeजालंधर में युवती ने लगाए अटारी बाजार के दुकानदार पर गंभीर आरोप,...

जालंधर में युवती ने लगाए अटारी बाजार के दुकानदार पर गंभीर आरोप, पीड़िता बोली, गलत काम के लिए कहता है दुकान मालिक

Date:

National News

ਬੰਗਲਾਦੇਸ਼ ਦੀ ਰਾਜਧਾਨੀ ਵਿੱਚ ਵੱਡਾ ਧਮਾਕਾ , ਇੱਕ ਦੀ ਮੌਤ

ਬੰਗਲਾਦੇਸ਼ ਦੀ ਰਾਜਧਾਨੀ ਢਾਕਾ ਦੇ ਮਾਘ ਬਾਜ਼ਾਰ ਵਿੱਚ ਇੱਕ...

बुलंद केसरी न्यूज, जालंधरः महानगर के सबसे व्यस्त अटारी बाजार के एक दुकानदार पर दुकान में ही काम करने वाले युवती ने संचालक पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता ने कहा कि दुकान का संचालक उसे गलत काम करने के लिए कहता है जब उसने इंकार किया तो उस पर चोरी का आरोप लगाकर उसे हरास किया जा रहा है। पीड़िता ने इस संबंध में एक शिकायत पुलिस को भी दे दी है।

iTree Network Solutions +91-8699235413

इस संबंधी जानकारी देती पीड़िता ने बताया कि वह लंबा पिंड की रहने वाली है तथा एक माह पहले ही अटारी बाजार की एक दुकान पर नौकरी पर लगी थी। इस दौरान दुकान संचालक अमित उसे गलत काम करने के लिए कहता था, जब उसने इससे इंकार कर दिया तो मालिक ने उस पर 50 हजार रुपए चोरी करने का इलजाम लगाकर परेशान करने लगा। वहीं पीड़िता की मां रानी ने कहा कि 7.30 बजे बाजार बंद होने बावजूद उनकी बेटी को 9 बजे तक दुकान पर रखा। उन्होंने आरोप लगाए है कि सारा बाजार बंद हो जाने के बावजूद उक्त दुकानदार ने इतनी देर तक उनकी बेटी को बिठाए रखा।

iTree Network Solutions +91-8699235413

उन्होंने कहा कि उनकी बेटी का फोन भी दुकानदार ने अपने पास रख लिया। वहीं पीड़ित ने आरोप लगाते हुए कहा कि दुकान मालिक मुझे गलत काम करने के लिए मजबूर करता था, जब उसने विरोध किया तो उसने देर रात तक दुकान पर उसे बिठाए रखा। इस दौरान दुकानदार ने उस पर 50 हजार रुपए की चोरी का इल्जाम लगा दिया और उसे धमकियां देने लगा। महिलाओं का आरोप है कि थाना 3 में 7 दिन पहले शिकायत दर्ज करवाई थी, लेकिन कोई सुनवाई नहीं की गई। जिसके बाद आज एक बार फिर से मां-बेटी सहित अन्य लोग थाना 3 में शिकायत देने पहुंचे।

iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413

वहीं इस संबंधी थाना प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि उन्हें लिखित रूप में पीड़ित लड़की ने शिकायत दी है। जिसके बाद उन्होंने मामले की जांच शुरू कर दी है। जल्द ही मामले में बनती कार्रवाई की जाएगी। इस मामले में अभी तक दुकानदार से सम्पर्क नहीं हो पाया है। अगर वह अपना पक्ष रखना चाहता है तो उसे भी प्रकाशित किया जा सकेगा।

WhatsApp पर खबरें पाने के लिए हमारे Buland Kesari WhatsApp Group को Join करें
iTree Network Solutions +91-8699235413

Disclaimer:Buland Kesari receives the above news from social media. We do not officially confirm any news. If anyone has an objection to any news or wants to put his side in any news, then he can contact us on +91-98880-00404.

Punjab News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

You cannot copy content of this page