iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413 iTree Network Solutions +91-8699235413
HomeNationalचांद पर पुहंचा भारत, विक्रम लैंडर ने की सफलता पूर्वक लैंड़िग

चांद पर पुहंचा भारत, विक्रम लैंडर ने की सफलता पूर्वक लैंड़िग

Date:

National News

iTree Network Solutions +91-8699235413

बुलंद केसरी न्यूज, बेगलूरू: अंतरिक्ष जगत में भारत आज चांद पर नया इतिहास रचने जा रहा है। चंद्रयान-3 के लैंडर ने चांद के दक्षिण ध्रुव पर कदम रखकर इतिहास रच दिया है। उसने 20 मिनट में चंद्रमा की अंतिम कक्षा से 25 किमी का सफर पूरा किया और लैंडर को धीरे-धीरे नीचे उतारा गया। 5 बजकर 30 मिनट पर शुरुआत में रफ लैंडिंग बेहद कामयाब रही। इसके बाद 5 बजकर 44 मिनट पर लैंडर ने वर्टिकल लैंडिग की। तब उसकी चंद्रमा से दूरी 3 किमी रह गई थी। आखिरकार लैंडर ने 6 बजकर 04 मिनट पर चांद पर पहला कदम रखा। इस तरह भारत चांद के दक्षिणी ध्रुव पर लैंडिंग करने वाला दुनिया का पहला देश बन गया।

बता दें कि अब सभी को विक्रम लैंडर से प्रज्ञान रोवर के बाहर आने का इंतजार है। धूल का गुबार शांत होने के बाद यह बाहर आएगा। इसमें करीब 1 घंटा 50 मिनट लगेगा। इसके बाद विक्रम और प्रज्ञान एक-दूसरे की फोटो खींचेंगे और पृथ्वी पर भेजेंगे। चांद पर भारत की सफल लैडिंग के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गवाह बनें। इस दौरान बोलते हुए पीएम मोदी ने कहा कि यह क्षण भारत के लिए ऐतिहासिक है। यहां पर दुनिया का कोई भी देश नहीं पहुंच सका है वहां पर भारत पहुंचा। भारत ने आज इतिहास रच दिया है। इस दौरान उन्होंने कहा कि अब तक कहा जाता है चंदा मामा दूर के है, एक दिन यह भी आएगा जब बच्चें कहेंगे चंदा मामा टूर के।

iTree Network Solutions +91-8699235413

बता दें कि भारत से पहले रूस चांद के दक्षिणी ध्रुव पर लूना-25 यान उतारने वाला था। 21 अगस्त को यह लैंडिंग होनी थी, लेकिन आखिरी ऑर्बिट बदलते समय रास्ते से भटक गया और चांद की सतह पर क्रैश हो गया। चंद्रयान-3 आंध्रप्रदेश के श्रीहरिकोटा से 14 जुलाई को 3 बजकर 35 मिनट पर लॉन्च हुआ था। इसे चांद की सतह पर लैंडिंग करने में 41 दिन का समय लगा। धरती से चांद की कुल दूरी 3 लाख 84 हजार किलोमीटर है।

iTree Network Solutions +91-8699235413

इस संबंधी में ईसरो ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘ऑटोमैटिक लैंडिंग सीक्वेंस शुरू करने के लिए पूरी तरह से तैयार। लैंडर मॉड्यूल (एलएम) के लगभग 17.44 बजे भारतीय समयानुसार 5.44 बजे निर्धारित बिंदु पर पहुंचने का इंतजार है।” लैंडर ‘विक्रम’ और रोवर ‘प्रज्ञान’ से लैस एलएम बुधवार शाम 6.04 बजे चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सॉफ्ट लैंडिंग करेगा। यह एक ऐसी उपलब्धि है, जो अब तक किसी भी देश को हासिल नहीं हुई है।

जिक्रयोग्य है कि सबसे पहले लैंडर की स्पीड को कंट्रोल में रखना, दरअसल, पिछली बार तेज रफ्तार की वजह से लैंडर क्रैश हो गया था और इसरो से संपर्क टूट गया था, हाल ही में रूस के लूना-25 के साथ भी ऐसा ही हुआ। दूसरा सबसे बड़ा चैलेंज यह था कि लैंडर चंद्रयान-3 उतरते समय सीधा रहे इसका सीधा चांद की सतह पर उतरना बेहद जरूरी है, नहीं तो संपर्क टूटने की आशंका है। तीसरी चुनौती ईसरो द्वारा सेलेक्ट की गई जगह पर ही लैंडिंग हो।

India reached the moon, Vikram Lander successfully landed

India reached the moon, Vikram Lander successfully landed

iTree Network Solutions
WhatsApp पर खबरें पाने के लिए हमारे Buland Kesari WhatsApp Group को Join करें
iTree Network Solutions +91-8699235413

Disclaimer:Buland Kesari receives the above news from social media. We do not officially confirm any news. If anyone has an objection to any news or wants to put his side in any news, then he can contact us on +91-98880-00404.

Punjab News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

Russia Ukraine War: ਰੂਸੀ ਮਿਜ਼ਾਈਲਾਂ ਨੇ ਯੂਕਰੇਨ ‘ਤੇ ਤਬਾਹੀ ਮਚਾਈ, ਯੂਕਰੇਨ ਦਾ ਵਿਨਯਾਂਸਕ ਬਣ ਗਿਆ ਮਲਬੇ ਦਾ ਢੇਰ; 7 ਦੀ ਮੌਤ

Russia Ukraine War: ਰੂਸ ਨੇ ਯੂਕਰੇਨ 'ਤੇ ਹਮਲੇ attack ਜਾਰੀ ਰੱਖੇ ਹੋਏ ਹਨ। ਰੂਸੀ ਮਿਜ਼ਾਈਲਾਂ ਨੇ Ukraine ਦੇ ਜ਼ਪੋਰੀਜ਼ੀਆ ਵਿੱਚ ਵਿਨਯਾਂਸਕ ਨੂੰ ਨਿਸ਼ਾਨਾ ਬਣਾਇਆ।...

You cannot copy content of this page