iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
HomeCrimeTarnTaran में 2 युवकों पर अंधाधुंध फायरिंग, एक की मौत, एक गंभीर...

TarnTaran में 2 युवकों पर अंधाधुंध फायरिंग, एक की मौत, एक गंभीर घायल

Date:

National News

ਬੰਗਲਾਦੇਸ਼ ਦੀ ਰਾਜਧਾਨੀ ਵਿੱਚ ਵੱਡਾ ਧਮਾਕਾ , ਇੱਕ ਦੀ ਮੌਤ

ਬੰਗਲਾਦੇਸ਼ ਦੀ ਰਾਜਧਾਨੀ ਢਾਕਾ ਦੇ ਮਾਘ ਬਾਜ਼ਾਰ ਵਿੱਚ ਇੱਕ...

IELTS 5 Bands के साथ Canada जाने के लिए इन नंबरों पर Call करें। 0181–5044888, 0172–5219200

बुलंद केसरी ब्यूरो, तरनतारनः Crime News: जिले के अंतर्गत आते जंडियाला गुरु में उस वक्त दहशत फैल गई, जब दो अज्ञात हमलवारों द्वारा दो युवकों पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। जिसमें एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। लोगों ने घायल युवक को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवा दिया है। वहीं वादात की सूचना तुरंत पुलिस को दी। मौके पर पहुंची SSP ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। वहीं अज्ञात हत्यारों के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। वारदात में घायल हुए युवक की पहचान अमृतपाल सिंह उर्फ साजन तथा मृतक युवक की पहचान कुलवंत सिंह निवासी मोहल्ला शेखूपुरा जंडियाला गुरु के रूप में हुई है।

iTree Network Solutions +91-8699235413

घटना की जानकारी देते हुए प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि आज जंडियाला गुरु में मजदूर यूनियन का कार्यक्रम आयोजित किया गया था, कार्यक्रम खत्म होने के बाद जैसे ही आए हुए लोग वापस जाने लगे तो दो लोग आए और उन्होंने फायरिंग कर दो लोगों को गोली मार दी। घायलों को अमृतसर के गुरु नानक देव अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं घटना की सूचना मिलते ही Police अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की।

iTree Network Solutions +91-8699235413

इस संबंधी जानकारी देते हुए SSP ग्रामीण सतिंदर सिंह ने कहा कि हमें सूचना मिली कि कार्यक्रम के दौरान कुछ युवकों को अज्ञात लोगों ने गोली मार दी है। उन्होंने कहा कि हमने आरोपियों की पहचान कर ली है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। SSP देहाती ने बताया कि जिन युवकों पर गोलियां चली हैं, उनमें से साजन नामक युवक पर पहले भी चार मामले दर्ज हैं। उन्होंने कहा कि सबसे पहले हम आरोपियों को पकड़ने की कोशिश कर रहे हैं। SSP दिहाती ने कहा कि सीसीटी फुटेज भी हमारे पास आए हैं और हमने उनसे आरोपियों की पहचान कर ली है। जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। वहीं सूत्रों अनुसार गंभीर रूप से घायल 2 लोगों में से एक की इलाज के दौरान मौत हो गई।

iTree Network Solutions +91-8699235413

इस मौके लोगों ने  Police प्रशासन से मांग करते कहा कि जंडियाला गुरु में आए दिन गोलीबारी की घटनाएं सामने आ रही हैं, हालात बद से बदतर हो गए हैं। लोगों ने कहा कि पहले भी कई सरकारें आईं और गईं, परन्तु इलाके के हालात जस के तस रहे। इस मौके पर लोगों ने Police प्रशासन से न्याय की मांग करते हुए इलाके में हो रही वारदातों पर नकेल कसने की अपील की है।

iTree Network Solutions +91-8699235413

Indiscriminate firing on 2 youths in Tarn Taran, one dead, one seriously injured

WhatsApp पर खबरें पाने के लिए हमारे Buland Kesari WhatsApp Group को Join करें
iTree Network Solutions +91-8699235413

Disclaimer:Buland Kesari receives the above news from social media. We do not officially confirm any news. If anyone has an objection to any news or wants to put his side in any news, then he can contact us on +91-98880-00404.

Punjab News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

You cannot copy content of this page