पाकिस्तान में मची हाहाकार लोग सड़कों पर आकर बैठे, POK के कई शहरों की बत्ती हुई गुल, See Video
Buland Kesari/ India attack on POK: भारत-पाकिस्तान के तनाव के बीच अभी देर को बड़ी खबर सामने आ रही है। पिछले 15 दिनों से पहलगाम में मारे गए बेकसूर लोगों का बदला लेने की तैयारी कर रहे भारत ने मंगलवार रात 12:00 से 2:00 बजे के बीच POK यानि पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर के आतंकी ठिकानों पर हवाई हमले किए हैं। कई मिसाइलें दागीं गई हैं। जिससे कि पूरा पाकिस्तान थर्रा गया है। भारतीय आर्मी ने इस ऑपरेशन को ऑपरेशन सिंदूर का नाम दिया है।
जानकारी के अनुसार हमले उन ठिकानों पर किए गए है, जहां आतंकियों ने पहलगाम हमले की साजिश थी। इस एयर स्ट्राइक में कुल 9 आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया गया है। जबकि पाकिस्तानी सैनिक ठिकानों को इन हमलों में निशान नहीं बनाया गया है। यह सारी जानकारी इंडियन आर्मी ने दी है।
जानकारी के अनुसार दागी गईं मिसाइलों के विस्फोट इतने खतरनाक थे कि कश्मीर के साथ-साथ पाकिस्तान की रातों की नींद उड़ गई है। पीओके के कई शहरों की बिजली पूरी तरह से गुल हो चुकी है और पाकिस्तानी अवाम अपने घरों से निकलकर सड़कों पर आकर बैठ गई है।
उधर दूसरी और पाकिस्तान सरकार ने इन हमलों का बदला लेने और भारत को मुंहतोड़ जवाब देने की बात कही है। पाकिस्तान फौज की मीडिया शाखा के अधिकारी लेफ्टिनेंट जनरल अहमद शरीफ चौधरी ने दावा किया है कि भारत ने कोटली, बहावलपुर और मुजफ्फराबाद में मिसाइल हमले किए हैं। उन्होंने कहा कि वे भारत को इसका मुंहतोड़ जवाब देंगे।

Disclaimer:Buland Kesari receives the above news from social media. We do not officially confirm any news. If anyone has an objection to any news or wants to put his side in any news, then he can contact us on +91-98880-00404.









