iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
HomeWorldIran News: ईरान के राष्ट्रपति का हेलीकाप्टर दुर्घटनाग्रस्त, अगर नही रहे रईसी...

Iran News: ईरान के राष्ट्रपति का हेलीकाप्टर दुर्घटनाग्रस्त, अगर नही रहे रईसी तो…

Date:

National News

ਬੰਗਲਾਦੇਸ਼ ਦੀ ਰਾਜਧਾਨੀ ਵਿੱਚ ਵੱਡਾ ਧਮਾਕਾ , ਇੱਕ ਦੀ ਮੌਤ

ਬੰਗਲਾਦੇਸ਼ ਦੀ ਰਾਜਧਾਨੀ ਢਾਕਾ ਦੇ ਮਾਘ ਬਾਜ਼ਾਰ ਵਿੱਚ ਇੱਕ...

Iran News: ईरान के राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी को लेकर जा रहे काफिले का हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। मीडिया रिपोर्ट में ये दावा किया जा रहा है। रिपोर्ट्स के अनुसार, ईरानी राष्ट्रपति के काफिले में शामिल हेलीकॉप्टर ईरान के अजरबैजान प्रांत में दुर्घटनाग्रस्त हुआ है। हेलीकॉप्टर के क्रैश (हार्ड लैंडिंग) होने की वजह का अभी पता नहीं चल सका है।

iTree Network Solutions +91-8699235413

फिलहाल घटनास्थल पर राहत और बचाव कार्य किया जा रहा है। घटना को लेकर ज्यादा जानकारी नहीं मिल पाई है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, काफिले के एक हेलीकॉप्टर में ईरानी राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी के साथ ही ईरान के वित्त मंत्री आमिर अब्दोलहियान भी सवार हैं। ईरानी मीडिया के अनुसार, ईरानी राष्ट्रपति के काफिले में तीन हेलीकॉप्टर थे और इनमें से दो हेलीकॉप्टर सुरक्षित अपने गंतव्य पर उतर चुके हैं।

iTree Network Solutions +91-8699235413

रिपोर्ट्स के अनुसार, पायलट ने हेलीकॉप्टर से नियंत्रण खो दिया, जिसके चलते हादसा हुआ। बचाव कार्य में 16 टीमों को लगाया गया है। हालांकि धुंध और पहाड़ी इलाका होने के चलते बचाव कार्य में परेशानी आ रही है। घटना को कई घंटे बीत जाने के बाद भी अभी तक हेलीकॉप्टर का पता नहीं चल सका है। हादसे में किसी की मौत या घायल होने की कोई जानकारी नहीं है।

iTree Network Solutions +91-8699235413

ईरान के राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी (63 वर्षीय) पूर्वी अजरबैजान जा रहे थे। इसी दौरान अजरबैजान के सीमावर्ती शहर जोल्फा के करीब दुर्घटना घटी, जो ईरान की राजधानी तेहरान से 600 किलोमीटर दूर है। वह रविवार तड़के अजरबैजान के राष्ट्रपति इल्हाम अलीयेव के साथ एक बांध का उद्घाटन करने वाले थे। यह तीसरा बांध है, जिसे दोनों देशों ने अरास नदी पर बनाया है। पूर्वी अजरबैजान प्रांत के गवर्नर भी राष्ट्रपति के काफिले में शामिल थे।

iTree Network Solutions +91-8699235413

इब्राहिम रईसी एक कट्टरपंथी हैं, जिन्होंने पूर्व में देश की न्यायपालिका का नेतृत्व किया था। उन्हें ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के करीबी के रूप में देखा जाता है और कुछ विश्लेषकों का कहना है कि वह 85 वर्षीय नेता (खामेनेई) की मृत्यु या पद से इस्तीफा देने के बाद उनकी जगह ले सकते हैं।

Iran News: Iran’s President’s helicopter crashes, if Raisi is no more then…

WhatsApp पर खबरें पाने के लिए हमारे Buland Kesari WhatsApp Group को Join करें
iTree Network Solutions +91-8699235413

Disclaimer:Buland Kesari receives the above news from social media. We do not officially confirm any news. If anyone has an objection to any news or wants to put his side in any news, then he can contact us on +91-98880-00404.

Punjab News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

ਕੈਨੇਡਾ ਵਿੱਚ ਕਥਿਤ ਹਥਿਆਰਾਂ ਦੀ ਘਟਨਾ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਜਨਤਕ ਸੁਰੱਖਿਆ ਅਤੇ ਔਨਲਾਈਨ ਕੱਟੜਤਾ ’ਤੇ ਮੁੜ ਚਰਚਾ

ਹਾਲ ਹੀ ਵਿੱਚ ਇੱਕ ਵਿਦਿਆਰਥੀ ਬੰਦੂਕ ਨਾਲ ਸਬੰਧਤ ਘਟਨਾ ਨੇ ਕੈਨੇਡਾ ਵਿੱਚ, ਖਾਸ ਕਰਕੇ ਗ੍ਰੇਟਰ ਟੋਰਾਂਟੋ ਏਰੀਆ ਅਤੇ ਆਲੇ-ਦੁਆਲੇ ਜਨਤਕ ਸੁਰੱਖਿਆ, ਔਨਲਾਈਨ ਕੱਟੜਪੰਥੀ ਅਤੇ...

You cannot copy content of this page