iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
HomeLatest NewsJalandhar में किताबों की मशहूर मार्कीट में सरेआम चल रहा ये काम,...

Jalandhar में किताबों की मशहूर मार्कीट में सरेआम चल रहा ये काम, संभल कर Students…

Date:

National News

ਬੰਗਲਾਦੇਸ਼ ਦੀ ਰਾਜਧਾਨੀ ਵਿੱਚ ਵੱਡਾ ਧਮਾਕਾ , ਇੱਕ ਦੀ ਮੌਤ

ਬੰਗਲਾਦੇਸ਼ ਦੀ ਰਾਜਧਾਨੀ ਢਾਕਾ ਦੇ ਮਾਘ ਬਾਜ਼ਾਰ ਵਿੱਚ ਇੱਕ...

Buland kesari ;- एन.सी.ई.आर.टी. की डुप्लीकेट किताबों की खेप दोबारा से मार्कीट में उतार दी गई है। हैरानी की बात है कि सितंबर 2024 में जालंधर से ही उक्त कंपनी की नकली किताबें पकड़ी गई थी जिसे जालंधर के प्रिंटर ने ही अपने फैक्टरी में छापा था और इस बार भी उसी प्रिंटर ने किताबों को दोबारा छाप दिया।

जालंधर की किताबों की मशहूर मार्कीट में सरेआम एन.सी.ई.आर.टी. की डुप्लीकेट किताबें बेची जा रही है। लाखों रुपए की नकली किताबें स्टाक भी की जा चुकी है। बच्चों को धोखे में रख कर कंपनी की डुप्लीकेट किताबें बेची जा रही है। कई दुकानदारों ने तो अपनी दुकानों में डुप्लीकेट किताबों को डम्प कर रखा है तो कईयों ने गोदाम या फिर छिपा कर एन.सी.ई.आर.टी. की डुप्लीकेट किताबें डंप की हुई है। इससे पहले डी.ए.वी. कालेज के पास एक दुकान में से एन.सी.ई.आर.टी. कंपनी की 8वीं और 9वीं कक्षा की किताबें पकड़ी गई थी।मार्कीट

iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413

जैसे ही कंपनी को इस बारे पता लगा तो उसने पुलिस की मदद से वहां रेड करवा कर नकली किताबें बरामद कर ली थी लेकिन किसी कारणों के कारण तब भी पुलिस प्रिंटर तक नहीं पहुंच सकी थी जिसके कारण ही प्रिंटर के हौंसले बढ़ गए और उसने इस बार भी अपनी फैक्टरी में एन.सी.ई.आर.टी. की डुप्लीकेट किताबों को प्रिंट करके मार्कीट में उतार दिया। उधर इस संबंधी एन.सी.ई.आर.टी. के अधिकारी से बात की गई तो उन्होंने कहा कि वह चैकिंग करवाएंगे। अगर किसी के पास उनकी कंपनी की डुप्लीकेट किताबें बरामद हुई तो उनके खिला‌फ कानूनी कारवाई करवाई जाएगी।

WhatsApp पर खबरें पाने के लिए हमारे Buland Kesari WhatsApp Group को Join करें
iTree Network Solutions +91-8699235413

Disclaimer:Buland Kesari receives the above news from social media. We do not officially confirm any news. If anyone has an objection to any news or wants to put his side in any news, then he can contact us on +91-98880-00404.

Punjab News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

You cannot copy content of this page