iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
HomeJalandharJalandhar में धूं-धूं कर जली चप्पल फैक्ट्री, इलाके में मची अफरा-तफरी

Jalandhar में धूं-धूं कर जली चप्पल फैक्ट्री, इलाके में मची अफरा-तफरी

Date:

National News

ਬੰਗਲਾਦੇਸ਼ ਦੀ ਰਾਜਧਾਨੀ ਵਿੱਚ ਵੱਡਾ ਧਮਾਕਾ , ਇੱਕ ਦੀ ਮੌਤ

ਬੰਗਲਾਦੇਸ਼ ਦੀ ਰਾਜਧਾਨੀ ਢਾਕਾ ਦੇ ਮਾਘ ਬਾਜ਼ਾਰ ਵਿੱਚ ਇੱਕ...

Buland kesari/जालंधर: शहर के मॉडल हाउस के पास स्थित कोट मोहल्ला में बुधवार रात एक चप्पल की फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग लगने से पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और करीब 3 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

iTree Network Solutions +91-8699235413

जानकारी के अनुसार, आग पर काबू पाने के लिए 5 से अधिक दमकल गाड़ियों के पानी का इस्तेमाल किया गया। आग इतनी भयंकर थी कि इलाके में धुआं फैल गया और आसपास की दुकानों को भी नुकसान पहुंचने का खतरा बन गया। लीडिंग फायरमैन नरेश कुमार ने बताया कि उन्हें रात 10:25 बजे कोट मोहल्ले में आग लगने की सूचना मिली थी। टीम जब मौके पर पहुंची तो आग बहुत तेजी से फैल चुकी थी। पहले दो गाड़ियों को भेजा गया, लेकिन हालात पर काबू पाने के लिए अतिरिक्त गाड़ियों को भी बुलाना पड़ा।

iTree Network Solutions +91-8699235413

आग लगने के कारणों को लेकर उन्होंने कहा कि दीवाली पर चलाए जा रहे पटाखों से आग लगने की संभावना है। फिलहाल, हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, लेकिन फैक्ट्री को भारी नुकसान हुआ है।

iTree Network Solutions +91-8699235413

 

iTree Network Solutions +91-8699235413
WhatsApp पर खबरें पाने के लिए हमारे Buland Kesari WhatsApp Group को Join करें
iTree Network Solutions +91-8699235413

Disclaimer:Buland Kesari receives the above news from social media. We do not officially confirm any news. If anyone has an objection to any news or wants to put his side in any news, then he can contact us on +91-98880-00404.

Punjab News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

You cannot copy content of this page