iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
HomeCrimeJalandhar Crime News: पुरानी रंजिश के चलते महंत आलू की गोलियां मारकर...

Jalandhar Crime News: पुरानी रंजिश के चलते महंत आलू की गोलियां मारकर की हत्या, जांच में जुटी Police > थोड़े दिन पहले ही घर पर भी हुआ था पथराव

Date:

National News

ਬੰਗਲਾਦੇਸ਼ ਦੀ ਰਾਜਧਾਨੀ ਵਿੱਚ ਵੱਡਾ ਧਮਾਕਾ , ਇੱਕ ਦੀ ਮੌਤ

ਬੰਗਲਾਦੇਸ਼ ਦੀ ਰਾਜਧਾਨੀ ਢਾਕਾ ਦੇ ਮਾਘ ਬਾਜ਼ਾਰ ਵਿੱਚ ਇੱਕ...

IELTS 5 Bands के साथ Canada जाने के लिए इन नंबरों पर Call करें। 0181–5044888, 0172–5219200

 Jalandhar Crime News /BulandKesari.Com: महानगर के अंतर्गत आते Ramamandi इलाके में स्थित एकता नगर में सोमवार देर रात पुरानी रंजिश के चलते एक महंत की घर में घुसकर गोलियां मारकर हत्या कर दी गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची Police ने महंत के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। वहीं हत्यारे के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। वहीं मृतक महंत की पहचान अलिशा महंत उर्फ आलू उर्फ रोहित के रूप में हुई है। वहीं हत्या का आरोप बिल्ला नामक युवक पर लगा है।

iTree Network Solutions +91-8699235413

इस संबंधी जानकारी देते मृतक के साथी महंतों ने बताया कि अलिशा रविवार को दिवाली और सोमवार को भगवान विश्वकर्मा की पूजा के बाद काफी थका हुआ था। जिसके चलते सोमवार को रात वह जल्द सो गया था। घर में आलू अकेला था। इतने में बिल्ला नाम का युवक उनके घर में आ धमका, आरोपी ने आते ही आलू की पीठ पर गोलियां मारी और फरार हो गया। पुलिस को क्राइम सीन से 2 गोलियों के चले हुए खोल मिले हैं।

iTree Network Solutions +91-8699235413

वारदात के बाद से पूरे मोहल्ले में डर का माहौल बना हुआ है। अलिशा महंत की मौत के बाद शहर के तमाम किन्नरों ने जालंधर होशियारपुर हाईवे पर स्थित Johal Hospital के बाहर हंगामा शुरू कर दिया। जहां देर रात जालंधर कमिश्नरेट पुलिस द्वारा भारी फोर्स तैनात कर दी गई। देर रात तक ये हंगामा चला, मगर पुलिस ने किसी तरह सभी महंतों को समझाकर हंगामा खत्म करवाया।

iTree Network Solutions +91-8699235413

बता दें कि आलू के घर पर पहले भी बिल्ला के भाई ने अपने साथी लाखन, गट्टू, रिक्की, शिवम, विपिन, कालू भइया के साथ मिलकर 28 अक्टूबर को हमला कर दिया था। जिसमें आलू ने बताया था कि उक्त आरोपी बहन को छेड़ते थे। इसका विरोध किया तो आरोपी हथियारों से लैस होकर आए और उनके मोहल्ले और घर में तोड़फोड़ भी की। आरोपियों ने उस दिन भी करीब 2 फायर किए थे।

वारदार के दिन आलू ने पुलिस पर कार्रवाई न करने के आरोप लगाए थे। जिसके बाद आलू ने चौकी नंगलशामा के बाहर आत्मदाह करने की धमकी भी दी थी। जिसके बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया था परन्तु किसी भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया था, जिससे चलते आरोपियों ने दोबारा वारदात को अंजाम दे दिया।

india to abroad
india to abroad

वहीं, इस मामले में SSP निर्मल सिंह ने बताया कि पुराने मामले में महंतों द्वारा उन्हें राजीनामे की बात कही गई थी। मगर फिर भी Police ने अपने तौर पर केस हत्या की कोशिश सहित विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया था। वहीं, पुलिस ने बिल्ला नाम के व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

देर रात तक आरोपी की तलाश जारी थी। घटना की सूचना मिलते ही एसीपी सेंट्रल निर्मल सिंह, थाना Ramamandi के SHO राजेश ठाकुर, सिटी CIA  स्टाफ के इंचार्ज अशोक कुमार, चौकी नंगलशामा के इंचार्ज मदन सिंह सहित अन्य पुलिस पार्टियां अपनी-अपनी टीमों के साथ पहुंच गई थी।

iTree Network Solutions +91-8699235413

# Punjabnews #Jalandharnews #Firing #Murder #crime

WhatsApp पर खबरें पाने के लिए हमारे Buland Kesari WhatsApp Group को Join करें
iTree Network Solutions +91-8699235413

Disclaimer:Buland Kesari receives the above news from social media. We do not officially confirm any news. If anyone has an objection to any news or wants to put his side in any news, then he can contact us on +91-98880-00404.

Punjab News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

You cannot copy content of this page