iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
HomePoliticsजालंधर उपचुनाव के लिए कार्यक्रम जारी

जालंधर उपचुनाव के लिए कार्यक्रम जारी

Date:

National News

भारत के इस राज्य के CM और डिप्टी CM पर चलीं गोलियां!

Buland Kesari/ जम्मू के ग्रेटर कैलाश इलाके में स्थित...

भारत निर्वाचन आयोग ने लोकसभा हलका जालंधर में उपचुनाव करवाने के लिए विस्तृत कार्यक्रम जारी कर दिया है। इस सम्बन्धी जानकारी देते हुए मुख्य निर्वाचन अधिकारी, पंजाब (सी.ई.ओ.) सिबिन सी. ने बताया कि इस संबंधी अधिसूचना 13 अप्रैल गुरूवार को जारी की जाएगी, जबकि नामांकन पेश करने की आखिरी तारीख 20 अप्रैल ( गुरूवार) है।  उन्होंने बताया कि 21 अप्रैल (शुक्रवार) को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी और नामांकन वापस लेने की आखिरी तारीख 24 अप्रैल ( सोमवार) है। उन्होंने आगे बताया कि मतदान 10 मई (बुधवार) को सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक होगा और मतगणना 13 मई (शनिवार) को की जाएगी। सी.ई.ओ. ने बताया कि चुनाव प्रक्रिया 15 मई (सोमवार) को मुकम्मल होगी।

iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
उन्होंने बताया कि नामांकन पत्र 13 अप्रैल से 20 अप्रैल तक सार्वजनिक अवकाश के अलावा किसी भी दिन सुबह 11. 00 बजे से दोपहर 3.00 बजे तक रिटर्निंग अफ़सर के समक्ष पेश किए जा सकते हैं। उन्होंने आगे बताया कि 04-जालंधर (एस.सी.) लोक सभा हलके लिए डिप्टी कमिश्नर जालंधर रिटर्निंग अफ़सर हैं। उन्होंने बताया कि 04-जालंधर (एस.सी.) लोक सभा हलके में उपचुनाव के लिए नामांकन पत्र फॉर्म 2ए में भरे जाने हैं। यह फॉर्म रिटर्निंग अफ़सर के पास उपलब्ध हैं। टाईप किए गए नामांकन पत्र भी स्वीकार किए जाएंगे, बशर्ते वह निर्धारित फॉर्म में हों।  लोक सभा चुनाव क्षेत्र हलके की सीट हासिल करने के लिए उम्मीदवार किसी भी लोक सभा हलके में मतदाता के तौर पर रजिस्टर होना चाहिए। इस सम्बन्धी रिटर्निंग अफ़सर की संतुष्टि के लिए उम्मीदवारों को लागू मतदाता सूची की सम्बन्धित प्रविष्टि की प्रमाणित कॉपी पेश करनी होगी। उम्मीदवार द्वारा नामांकन पत्र भरे जाने के बाद और नामांकन पत्रों की पड़ताल के लिए निर्धारित तारीख़ से पहले शपथ/पुष्टि सम्बन्धी सर्टिफिकेट पेश किया जाना है। सी.ई.ओ. ने बताया कि 14.04.2023 (शुक्रवार) को बैसाखी और डॉ. बी.आर. अम्बेडकर का जन्म दिवस है। इस दिन नैगोशीएबल इंस्ट्रूमैंट एक्ट, 1881 के अंतर्गत छुट्टी है। इसलिए इस दिन उम्मीदवार नामांकन पत्र पेश नहीं कर सकेंगे। उन्होंने बताया कि 15.04.2023 को तीसरा शनिवार होने के कारण नैगोशीएबल इंस्ट्रूमैंट एक्ट, 1881 के अधीन अवकाश नहीं है, इसलिए उम्मीदवारों द्वारा उस दिन नामांकन पत्र पेश किए जा सकते हैं। 16.04.2023 को रविवार की छुट्टी होने के कारण उम्मीदवार द्वारा उस दिन भी नामांकन पत्र दाखि़ल नहीं किए जा सकेंगे। इसी तरह 22.04.2023 को चौथे शनिवार की छुट्टी है, इसलिए उस दिन उम्मीदवार द्वारा नामांकन पत्र वापस नहीं लिए जा सकते।

सी.ई.ओ. ने बताया कि 23.04.2023 को रविवार की छुट्टी होने के कारण उस दिन भी उम्मीदवार द्वारा नामांकन पत्र वापस नहीं लिए जा सकते। उन्होंने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा उपचुनाव के ऐलान की तारीख 29 मार्च, 2023 से जि़ला जालंधर में आदर्श चुनाव आचार संहिता लागू हो गई है और यह चुनाव प्रक्रिया के मुकम्मल होने तक लागू रहेगी।

iTree Network Solutions +91-8699235413
WhatsApp पर खबरें पाने के लिए हमारे Buland Kesari WhatsApp Group को Join करें
iTree Network Solutions +91-8699235413

Disclaimer:Buland Kesari receives the above news from social media. We do not officially confirm any news. If anyone has an objection to any news or wants to put his side in any news, then he can contact us on +91-98880-00404.

iTree Network Solutions +91-8699235413

Punjab News

भाई रणजीत सिंह ढडरियां वालों को कोर्ट में तलब करने के जारी हुए निर्देश

पटियाला : फतेहगढ़ साहिब की अदालत से मानहानि मामले में...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

पंजाब में नवरात्र पर शराब का लंगर:कोटकपूरा के धार्मिक डेरे पर चले पैग, बेंच पर रखीं देसी-अंग्रेजी को बोतलें, श्रद्धालु बोले-ऐसी मान्यता है

Buland kesari/पंजाब के कोटकपूरा में चैत्र नवरात्र पर शराब का लंगर चला। गांव मरहाना में बाबा काला महर के यादगार मेले में ये नजारा...

You cannot copy content of this page