iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
HomecityJalandhar ;- गलत तरीके से बनीं बिल्डिंग पर नहीं की नगर निगम...

Jalandhar ;- गलत तरीके से बनीं बिल्डिंग पर नहीं की नगर निगम ने कार्रवाई? अब CM के पास जाएगी Complaint!

Date:

National News

Buland kesari ;- Municipal Corporation Jalandhar Illigal Building/Buland Kesari: शहर में नगर निगम के कैसे हालात हैं यह बात किसी से छिपी नहीं है! नगर निगम के अधीन आते इलाकों में सैकड़ो अवैध इमारतें बन रही हैं। जिनके नक्शे आधे अधूरे पास हैं या बिलकुल पास नहीं हैं। कइयों ने तो नियमों की धज्जियां उड़ाई हुई हैं।Jalandhar

Jalandhar में इस प्रकार की दर्जनों कालोनियां नगर निगम के इलाके में अवैध तरीके से बनाई जा रही हैं। हैरानी की बात है कि इन सबसे से आने वाला करोड़ों रुपए का राजस्व सरकार के खाते में ना जाकर नगर निगम के अधिकारियों और कर्मचारियों के जेब में जा रहा है और कट्टर ईमानदार सरकार के पल्ले कुछ नहीं पढ़ रहा।

डिफेंस कॉलोनी के पास कैसे बनकर तैयार हुई बिना पार्किंग स्पेस वाली कमर्शियल इमारत?

Jalandhar में इसी प्रकार की एक इमारत डिफेंस कॉलोनी मोड, गढ़ा रोड पर बन रही है। एक साथ दो इमारतों का निर्माण हुआ है। एक इमारत के आगे पार्किंग के लिए 10 फुट के करीब जगह छोड़ी गई है जोकि एक नर्सिंग होम बन रहा है। जबकि उसके बिल्कुल साथ बना रही दूसरी इमारत के आगे 1 इंच भी जगह पार्किंग के लिए नहीं छोड़ी गई।

ATP का कहना है नक्शा पास है पर पार्किंग स्पेस क्यों नहीं छोड़ी इसका पता नहीं?

सबसे बड़ी हैरानी की बात है कि इस बारे नगर निगम की अधिकारी पूजा मान का कहना था कि इस इमारत का नक्शा पास है। परंतु जब उनसे पूछा गया था कि इमारत का अगर नक्शा पास है तो उसने आगे पार्किंग स्पेस क्यों नहीं छोड़ी? तो इसका कोई जवाब नहीं मिला! इसके लिए कई दिनों से नगर निगम के अधिकारियों पूछने की कोशिश की गई, परंतु इसका कोई सार्थक जवाब नगर निगम से नहीं मिला!

समाज सेवक करने जा रहा मुख्यमंत्री भगवंत मान से नगर निगम और इस इमारत की शिकायत!

तो अब जालंधर के एक समाज सेवक द्वारा इस मामले की शिकायत मुख्यमंत्री को भेजने की तैयारी हो रही है! जिसमें नगर निगम के अधिकारियों व कर्मचारियों का भी जिक्र है कि इस इमारत के निर्माण को लेकर उनका क्या रोल रहा है उसकी जांच हो! देखना होगा कि मुख्यमंत्री को दी गई शिकायत के बाद क्या इस इमारत का सच सामने आ सकेगा? कि आखिर इसका नक्शा कैसे पास हो गया। अगर इसने आगे पार्किंग स्पेस ही नहीं छोड़ी गई! इसमें नगर निगम के अधिकारियों की जिम्मेदारी की क्या जांच होती है यह भी देखना होगा?

WhatsApp पर खबरें पाने के लिए हमारे Buland Kesari WhatsApp Group को Join करें
iTree Network Solutions +91-8699235413

Disclaimer:Buland Kesari receives the above news from social media. We do not officially confirm any news. If anyone has an objection to any news or wants to put his side in any news, then he can contact us on +91-98880-00404.

Punjab News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

गर्लफ्रेंड को मारने वाला बहन की शादी नहीं देख पाएगा:चंडीगढ़ कोर्ट बोला- ऐसी कौन सी रस्म, जो नहीं हो सकती; पेट्रोल डालकर जिंदा जलाया...

Buland kesari/चंडीगढ़ में गर्लफ्रेंड को जिंदा जलाकर हत्या करने के मामले में आरोपी विशाल को अपनी बहन की शादी में शामिल होने की अनुमति...

You cannot copy content of this page