iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
HomePunjabगांधी कैम्प में सीवरेज जाम से लोग परेशान

गांधी कैम्प में सीवरेज जाम से लोग परेशान

Date:

National News

भारत के इस राज्य के CM और डिप्टी CM पर चलीं गोलियां!

Buland Kesari/ जम्मू के ग्रेटर कैलाश इलाके में स्थित...

जालंधर: नॉर्थ हलके के वार्ड नंबर 65 के गांधी कैम्प में बीते 6 माह से बनी सीवरेज जाम की समस्या से लोग परेशान हैं। हालात ये हैं कि दो वार्ड को लगते इस इलाके की पार्षद अंजलि भगत और सरफो देवी से लेकर विधायक बावा हैनरी और निगम कमिश्नर को शिकायत देने के बावजूद कोई सुनवाई नहीं हो रही है। इलाका निवासी किरण रानी, कमला देवी ने गुस्सा जाहिर करते हुए कहा कि छह माह से एक भी दिन ऐसा नहीं गुजरा जब गली में गंदा पानी नहीं खड़ा हो। बच्चे और बुजुर्ग बीमार हो रहे हैं और बच्चों का स्कूल जाना बंद हो चुका है।

iTree Network Solutions +91-8699235413

iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413

बता दें इलाके के लोग गंदे पानी से पैदल गुजरने को मजबूर हैं। लोगों ने बताया कि पार्षद सरफो देवी कहती हैं कि ये गली उनके वार्ड से बाहर है, जबकि पार्षद अंजलि भगत कई बार मौके का जायजा लेकर जा चुकी हैं लेकिन सीवरेज की सफाई नहीं हो पाई है। समूह लोगों ने ऐलान किया कि वो आने वाले निगम चुनाव में दोनों पार्षद का बायकाट करेंगे। जो उनके सीवरेज की समस्या को हल करवाएगा, उसी को चुनाव में वोट देंगे। साथ ही लोगों ने चेतावनी दी कि जल्द ही उनकी समस्या में सुधार नहीं हुआ तो इलाके के लोग धरना-प्रदर्शन शुरू करेंगे।

iTree Network Solutions +91-8699235413
WhatsApp पर खबरें पाने के लिए हमारे Buland Kesari WhatsApp Group को Join करें
iTree Network Solutions +91-8699235413

Disclaimer:Buland Kesari receives the above news from social media. We do not officially confirm any news. If anyone has an objection to any news or wants to put his side in any news, then he can contact us on +91-98880-00404.

Punjab News

Related News

भाई रणजीत सिंह ढडरियां वालों को कोर्ट में तलब करने के जारी हुए निर्देश

पटियाला : फतेहगढ़ साहिब की अदालत से मानहानि मामले में एक अहम कानूनी घटनाक्रम सामने आया है। एडिशनल डिस्ट्रिक्ट एंड सेशंस जज जस्टिस जे.एस. मेहंदी...

You cannot copy content of this page