iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
HomeCrimeKhalistani terrorists पन्नू बोला- हिंदू भारत लौटें, वीडियो जारी कर वैंकूवर, Indian...

Khalistani terrorists पन्नू बोला- हिंदू भारत लौटें, वीडियो जारी कर वैंकूवर, Indian Embassy बंद कराने की दी धमकी

Date:

National News

भारत के इस राज्य के CM और डिप्टी CM पर चलीं गोलियां!

Buland Kesari/ जम्मू के ग्रेटर कैलाश इलाके में स्थित...

बुलंद केसरी न्यूज, चंडीगढ़ः भारत-कनाडा के बीच छिड़े विवाद के बीच कनाडा में रह रहे Khalistani terrorists गुरपतवंत सिंह पन्नू द्वारा जारी किए गए 2 वीडियो से अब नया विवाद छिड़ गया है। वीडियो में गुरपतवंत सिंह पन्नू ने हिंदुओं को धमकी देते कहा कि हिंदुओं का देश भारत है और वह कनाडा को छोड़ कर इंडिया लौट जाएं। कनाडा में वही सिख रहेंगे, जो खालिस्तान के समर्थक हैं। वहीं दूसरे दूसरे वीडियो में पन्नू ने कहा कि 25 सितंबर को वैंकूवर, ओटावा और टोरंटो में भारतीय दूतावास बंद कराए जाएंगे।

iTree Network Solutions +91-8699235413

मिली जानकारी के अनुसार अपनी वीडियो में आतंकी पन्नू ने कहा कि कनाडा की धरती सिर्फ खालिस्तानियों के लिए हैं। खालिस्तानी कनाडा के साथ हर समय खड़े हैं, यहां के संविधान को मानते हैं। आतंकी पन्नू ने कहा कि Canada के संविधान के अनुसार भी हिंदू यहां पर नहीं रह सकते हैं। उनका देश भारत है। उन्हें यहां रहने के लिए अपना धर्म बदलना होगा। गुरपतवंत सिंह पन्नू ने भी ऐसे समय में जहर उगला है, जब दोनों देशों में आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या को लेकर तनातनी चल रही है। 25 सितंबर को विश्व स्तर पर “डेथ टू इंडिया – बाल्कनाइज” अभियान शुरू करेंगे। कनाडा सरकार के आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या में भारत का हाथ होने के आरोप के बाद सिख फॉर जस्टिस (SFJ) ने डेथ ऑफ इंडिया (भारत मुर्दाबाद) का आह्वान किया है।

iTree Network Solutions +91-8699235413

खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने विदेशों में भारतीय दूतावासों को टेरर हाउस करार दिया। पन्नू ने कहा कि विदेशों में स्थित भारतीय दूतावासों में हर रोज सिखों को कैसे मारना है, इसकी प्लानिंग होती है। इसके बाद विदेश में रह रहे सिखों की हत्याएं करवाई जा रही हैं। आतंकी ने कहा कि विदेशों में भारत के टेरर हाउस बंद कराए जाएंगे। खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने कनाडा में मारे गए हरदीप सिंह निज्जर की हत्या के लिए भारतीय दूतावास के अधिकारी संजय कुमार वर्मा को दोषी करार देते हुए कहा है कि किल इंडिया मूवमेंट के तहत कनाडा के सरी में 29 अक्टूबर को फिर से जनमत संग्रह यानी रेफरेंडम कराया जाएगा और वर्मा के खिलाफ वोटिंग करवाई जाएगी।

iTree Network Solutions +91-8699235413

बीते कुछ समय से खालिस्तानी दोबारा एक्टिव होते जा रहे हैं। कनाडा, अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया और ब्रिटेन में खालिस्तान समर्थकों ने अपनी आवाज को बुलंद किया है। इसी बीच 2 सालों में 4 खालिस्तानियों की मौत हुई। इनमें 3 की हत्या हुई, जबकि एक बीमारी से मरा। खालिस्तान समर्थकों ने इनकी हत्या का आरोप भारत पर लगाया। कनाडा के Prime Minister Justin Trudeau के बयान ने दोनों देशों में तल्खी बढ़ा दी है। एक तरफ कनाडा ने भारत पर खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या के कनेक्शन के आरोप लगाए, वहीं भारत ने कनाडा के बयान को बेतुका करार देते हुए कनाडाई दूत को 5 दिन में देश से जाने के लिए कह दिया है।

iTree Network Solutions +91-8699235413

 

WhatsApp पर खबरें पाने के लिए हमारे Buland Kesari WhatsApp Group को Join करें
iTree Network Solutions +91-8699235413

Disclaimer:Buland Kesari receives the above news from social media. We do not officially confirm any news. If anyone has an objection to any news or wants to put his side in any news, then he can contact us on +91-98880-00404.

Punjab News

भाई रणजीत सिंह ढडरियां वालों को कोर्ट में तलब करने के जारी हुए निर्देश

पटियाला : फतेहगढ़ साहिब की अदालत से मानहानि मामले में...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

You cannot copy content of this page