iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
HomeLatest Newsहोर्मुज से भारत आ रहे जहाज को ईरान ने रोका:इस्लामिक गार्ड ने...

होर्मुज से भारत आ रहे जहाज को ईरान ने रोका:इस्लामिक गार्ड ने कब्जे में लिया; बिना इजाजत गुजरने का आरोप

Date:

National News

भारत के इस राज्य के CM और डिप्टी CM पर चलीं गोलियां!

Buland Kesari/ जम्मू के ग्रेटर कैलाश इलाके में स्थित...

Buland kesari/ईरान की इस्लामिक रेवोल्यूशनरी गार्ड (IRGC) ने होर्मुज स्ट्रेट में भारत आ रहे एक जहाज को रोककर कब्जे में ले लिया है। ईरान ने आरोप लगाया है कि जहाज बिना इजाजत होर्मुज से गुजरने की कोशिश कर रहा था।

iTree Network Solutions +91-8699235413

लाइबेरिया के फ्लैग वाला एपामिनोडेस नाम का यह कंटेनर शिप गुजरात के मुंद्रा पोर्ट की ओर जा रहा था। ईरानी नौसेना के मुताबिक जहाज के नेविगेशन सिस्टम में छेड़छाड़ की गई थी, जिससे समुद्री सुरक्षा को खतरा पैदा हुआ।

iTree Network Solutions +91-8699235413

कार्रवाई के दौरान IRGC ने जहाज को इंटरसेप्ट कर अपने कब्जे में लिया और उसे तट की ओर ले गई। इसके अलावा इजराइल से जुड़े फ्रांसेस्का नाम के दूसरे जहाज को भी जब्त किया गया है। इसके अलावा यूफोरिया नाम के जहाज पर हमला भी किया गया है।

iTree Network Solutions +91-8699235413

इससे पहले खबरें आई थीं कि एक जहाज पर ईरान के पास फायरिंग हुई, जबकि दूसरा ओमान के तट के पास हमले में क्षतिग्रस्त हुआ था।

तस्वीर लाइबेरियाई फ्लैग वाले कंटेनर शिप एपामिनोडेस की है, जिसे ईरान की IRGC ने कब्जे में लिया है। (फाइल फोटो)
तस्वीर लाइबेरियाई फ्लैग वाले कंटेनर शिप एपामिनोडेस की है, जिसे ईरान की IRGC ने कब्जे में लिया है। (फाइल फोटो)

पाकिस्तानी आर्मी चीफ मुनीर और PM शहबाज की अपील पर फैसला

ट्रम्प ने कहा है कि अमेरिका, पाकिस्तान की अपील पर ईरान के साथ चल रहे युद्धविराम (सीजफायर) को आगे बढ़ा रहा है। हालांकि उन्होंने यह नहीं कहा कि यह कितने दिन के लिए बढ़ाया गया है।

ट्रम्प ने कहा कि ईरान में इस समय नेतृत्व और सरकार में एकजुटता नहीं है। ऐसे वक्त में पाकिस्तानी पीएम शहबाज शरीफ और आर्मी चीफ आसिम मुनीर ने उनसे ईरान पर कुछ समय तक हमले रोकने की अपील की, ताकि ईरान को साझा प्रस्ताव तैयार करने का वक्त मिल सके।

ट्रम्प ने कहा कि इस अपील को मानते हुए उन्होंने अमेरिकी सेना को फिलहाल हमला रोकने का आदेश दिया है। हालांकि, सेना को पूरी तरह तैयार रहने को भी कहा गया है। इस दौरान ईरान पर दबाव बनाए रखने के लिए नाकेबंदी (ब्लॉकेड) जारी रहेगी।

उन्होंने साफ किया कि सीजफायर तब तक जारी रहेगा जब तक ईरान अपनी ओर से ठोस और एकजुट प्रस्ताव नहीं दे देता और बातचीत पूरी नहीं हो जाती, चाहे उसका नतीजा कुछ भी निकले।

पाकिस्तानी विदेश मंत्री इशाक डार ने मंगलवार को अमेरिकी राजनयिक नताली बेकर से मुलाकात कर अमेरिका से सीजफायर बढ़ाने की अपील की।
पाकिस्तानी विदेश मंत्री इशाक डार ने मंगलवार को अमेरिकी राजनयिक नताली बेकर से मुलाकात कर अमेरिका से सीजफायर बढ़ाने की अपील की।
पाकिस्तान में 21-22 अप्रैल को अमेरिका-ईरान के बीच दूसरे दौर की बातचीत होने वाली थी, इसे लेकर राजधानी इस्लामाबाद में बैनर लगाए गए।
पाकिस्तान में 21-22 अप्रैल को अमेरिका-ईरान के बीच दूसरे दौर की बातचीत होने वाली थी, इसे लेकर राजधानी इस्लामाबाद में बैनर लगाए गए।

पिछले 24 घंटे के 5 बड़े अपडेट्स

  • ट्रम्प की धमकी: ईरान को चेतावनी दी कि अगर पीस डील नहीं हुई, तो अमेरिकी सेना हमले के लिए पूरी तरह तैयार है और आदेश मिलते ही कार्रवाई कर सकती है। उन्होंने कहा कि सीजफायर आगे नहीं बढ़ाएंगे।
  • होर्मुज खुलवाने पर बैठक: होर्मुज स्ट्रेट को फिर से खोलने के लिए UK-फ्रांस ने 30 देशों की बैठक बुलाने का फैसला किया है। लंदन में आज यह बैठक होगी।
  • वेंस की PAK यात्रा टली: अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस की पाकिस्तान यात्रा टाल दी गई है। ईरान ने बातचीत के लिए डेलिगेशन को पाकिस्तान भेजने से इनकार कर दिया था, जिसके बाद यह फैसला लिया गया।
  • हूती विद्रोहियों की चेतावनी: यमन के हूती विद्रोहियों ने चेतावनी दी है कि जंग अभी खत्म नहीं हुई है। अमेरिका और ईरान के बीच बना सीजफायर कमजोर है। इसलिए आगे बड़ा संघर्ष होना तय है।
  • फ्रांस की कड़ी टिप्पणी: राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने होर्मुज स्ट्रेट की नाकाबंदी को अमेरिका की गलती बताया है। उन्होंने कहा कि इस फैसले के बाद ईरानी अधिकारियों ने अपना शुरुआती रुख बदल लिया।

ईरान जंग से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग गुजर जाइए…

iTree Network Solutions +91-8699235413
WhatsApp पर खबरें पाने के लिए हमारे Buland Kesari WhatsApp Group को Join करें
iTree Network Solutions +91-8699235413

Disclaimer:Buland Kesari receives the above news from social media. We do not officially confirm any news. If anyone has an objection to any news or wants to put his side in any news, then he can contact us on +91-98880-00404.

Punjab News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

ਕੈਨੇਡਾ ‘ਚ ਭਿਆਨਕ ਸੜਕ ਹਾਦਸਾ, ਪੰਜਾਬੀ ਨੌਜਵਾਨ ਦੀ ਮੌਤ

Buland kesari/ ਕੈਨੇਡਾ ਦੀਆਂ ਸੜਕਾਂ ‘ਤੇ ਵਾਪਰ ਰਹੇ ਹਾਦਸੇ ਲਗਾਤਾਰ ਪੰਜਾਬੀ ਗੱਭਰੂਆਂ ਦੀਆਂ ਜਾਨਾਂ ਲੈ ਰਹੇ ਹਨ। ਤਾਜ਼ਾ ਮਾਮਲੇ ਵਿੱਚ ਖੰਨਾ ਦੇ ਨੇੜਲੇ ਪਿੰਡ ਜਸਪਾਲੋਂ...

You cannot copy content of this page