iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
HomePunjabLudhianaके निजी स्कूल में LKG के बच्चे की बेरहमी से पिटाई, बरसाए...

Ludhianaके निजी स्कूल में LKG के बच्चे की बेरहमी से पिटाई, बरसाए डंडे, वीडियो वायरल

Date:

National News

बुलंद केसरी न्यूज, लुधियानाः Ludhiana News: शहर के अधीन आती मुस्लिम कॉलोनी स्थित एक निजी स्कूल में बच्चे की बेरहमी से पिटाई का वीडियो सामने आया है। बच्चे पर आरोप था कि उसने अपने सहपाठी को पेंसिल मारी थी। इसके बाद स्कूल टीचर ने छात्रों के हाथ में डंडे पकड़वाकर बच्चे के पैर पर मारे। इस दौरान बच्चा रहम के लिए चिल्लता रहा और आगे से ऐसा ना करने की गुहार लगाता रहा लेकिन बेरहम टीचर को जरा भी तरस नहीं आया।। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी टीचर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

iTree Network Solutions +91-8699235413

परिजनों ने आरोप लगाया कि बीते दिन बच्चे से कोई छोटी गलती हो गई थी, जिसके बाद टीचर ने हद पार करते हुए बच्चे पर थर्ड डिग्री टार्चर किया। परिजनों ने बताया कि उनके बच्चे के साथ 2 दिन इसी तरह से मारपीट हुई है और स्कूल के ही किसी बच्चे ने इसकी वीडियो बना ली जब बच्चा घर आया तो उसके पांव के तलवे लाल थे, वह चल भी नहीं पा रहा था और उसकी जांघों और बैक पर डंडों के निशान पड़े थे।

iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413

वहीं, इस संबंधी स्कूल के प्रिंसिपल ने कहा कि बच्चे ने किसी अन्य बच्चे को पेंसिल मारी थी। उस बच्चे के परिजन उनके पास शिकायत लेकर आए थे तो छात्र को कई बार समझाया कि वह शरारत न करें। पेंसिल यदि किसी बच्चे के नाजुक जगह पर लग जाती तो मामला बिगड़ सकता है। प्रिंसिपल के कहा कि उन्होंने इतने जोर से डंडे नहीं मारे, जितना परिवार मुद्दा बना रहा है। उन्होंने कहा कि छात्र को जब डांट रहे थे तो वह जमीन पर लेट गया। इसी कारण दो छात्रों की मदद से उसे पकड़ा गया और उसे सजा दी। प्रिंसिपल ने कहा कि उनके लिए यह बच्चा भी बाकी बच्चों की तरह है उन्होंने उसे किसी गलत मानसिकता के चलते नहीं मारा है।

iTree Network Solutions +91-8699235413
WhatsApp पर खबरें पाने के लिए हमारे Buland Kesari WhatsApp Group को Join करें
iTree Network Solutions +91-8699235413

Disclaimer:Buland Kesari receives the above news from social media. We do not officially confirm any news. If anyone has an objection to any news or wants to put his side in any news, then he can contact us on +91-98880-00404.

Punjab News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

निहंग ने देह व्यापार करने आईं लड़कियां घेरीं,:लाल सूट-चूड़े वाली बोली- मेरी अभी शादी हुई; आपत्तिजनक चीजें भी मिलीं

Buland kesari/जालंधर में बस स्टैंड के पास नरिंदर सिनेमा वाली गली में मंगलवार देर रात करीब 12 बजे एक निहंग सिंह ने कथित तौर...

You cannot copy content of this page