iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
HomeLatest NewsLudhiana में मेयर बनने पहले बड़ी हलचल

Ludhiana में मेयर बनने पहले बड़ी हलचल

Date:

National News

Buland kesari  :- लुधियाना में मेयर बनने से पहले नगर निगम में आम आदमी पार्टी (आप) को बड़ी मजबूती मिली है। वहीं कांग्रेस पार्टी को बड़ा झटका लगा है। शनिवार को कांग्रेस पार्षद ममता रानी समेत कई कांग्रेसी नेता ‘आप’ में शामिल हो गए।मेयर

‘आप’ पंजाब के अध्यक्ष और कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा ने सभी नेताओं को औपचारिक तौर पर पार्टी में शामिल कराया और उनका पार्टी में स्वागत किया।  पार्षद ममता रानी के साथ वरिष्ठ कांग्रेस नेता बलविंदर सिंह, मनी राम और विशाल धवन भी आम आदमी पार्टी में शामिल हुए। सभी नेताओं ने कहा कि वे आम आदमी पार्टी की जन-समर्थक नीतियों को पहुंचाने के लिए हम पूरी लगन और मेहनत से काम करेंगे। वहीं मंत्री अमन अरोड़ा ने सभी नेताओं को पार्टी में उचित सम्मान और पद देने का भरोसा दिया और कहा कि हम साथ मिलकर लुधियाना शहर को सुंदर और स्वच्छ बनाने के लिए काम करेंगे।

आपको बता दें कि लुधियाना में नवनिर्वाचित पार्षदों का शपथ ग्रहण व मेयर के चुनाव 20 जनवरी को होगा। यहां बताना उचित होगा कि लुधियाना में 21 दिसंबर को नगर निगम चुनाव हुए थे,जिसके बाद से लेकर अब तक नवनिर्वाचित पार्षदों का शपथ ग्रहण व मेयर के चुनाव का नही हो पाया है। अब 20 जनवरी को नवनिर्वाचित पार्षदों का शपथ ग्रहण व मेयर का चुनाव करवाने का फैसला किया गया है। यह प्रोग्राम नगर निगम के माता रानी चौक स्थित ऑफिस की बजाय गुरु नानक देव भवन में होगा, जिसके लिए नवनिर्वाचित पार्षदों को शेड्यूल जारी कर दिया गया है। 

WhatsApp पर खबरें पाने के लिए हमारे Buland Kesari WhatsApp Group को Join करें
iTree Network Solutions +91-8699235413

Disclaimer:Buland Kesari receives the above news from social media. We do not officially confirm any news. If anyone has an objection to any news or wants to put his side in any news, then he can contact us on +91-98880-00404.

Punjab News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

चंडीगढ़ में ASI को थप्पड़ मारे, पगड़ी उतरी:बैंक में झगड़ा सुलझाने पहुंचे थे; ATM से पैसे न निकलने पर भड़का शख्स, बैंककर्मी से उलझा

Buland kesari/चंडीगढ़ के सेक्टर-23 स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) में बुधवार को उस समय हंगामा हो गया, जब एटीएम मशीन खराब होने की...

You cannot copy content of this page