iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
HomeLatest NewsLudhiana से Delhi जाना हुआ मुश्किल! परेशान हए लोग.. पढ़ें पूरी खबर

Ludhiana से Delhi जाना हुआ मुश्किल! परेशान हए लोग.. पढ़ें पूरी खबर

Date:

National News

ਬੰਗਲਾਦੇਸ਼ ਦੀ ਰਾਜਧਾਨੀ ਵਿੱਚ ਵੱਡਾ ਧਮਾਕਾ , ਇੱਕ ਦੀ ਮੌਤ

ਬੰਗਲਾਦੇਸ਼ ਦੀ ਰਾਜਧਾਨੀ ਢਾਕਾ ਦੇ ਮਾਘ ਬਾਜ਼ਾਰ ਵਿੱਚ ਇੱਕ...

Buland kesari ;- Ludhiana बस स्टैंड परिसर के टाइम टेबल में शाम 4 बजे से लेकर 7:30 बजे तक नहीं है कोई एसी वॉल्वो बस। बस स्टैंड परिसर में बसों की तंगी इस कदर बढ़ रही है कि बसों में सफर करने वाले विद्यार्थी और व्यापारी भी अब इसका भुगतान दे रहे हैं। Ludhiana

दिल्ली और अन्य जगहों को जाने वाले विद्यार्थी जो अक्सर कॉलेज समाप्त होने के बाद बसों में सफर करते हैं अपने ठिकाने पर वापस पहुंचते हैं या फिर सरकारी इम्तिहान देने आए विद्यार्थी जिनका सैंटर लुधियाना में बना होता है वह यहां पर सारी शाम बस अड्डे पर बैठकर काटते हैं क्योंकि वॉल्वो बस का समय टाइम टेबल से गायब है। सूत्रों के अनुसार वॉल्वो बस शेरपुर चौक या फिर जालंधर बाईपास से ही भरकर वहां से चली जाती है जिसके कारण वह बस अड्डे पर नहीं पहुंच पाती है। परंतु विद्यार्थी इस बात से अनजान हैं कि बस स्टैंड परिसर के सिवाय भी बस कहीं और खड़ी हो सकती है। सरकार को होने वाला मुनाफा प्राइवेट बस चालकों की जेबों को गरम कर रहा है।

सरकार द्वारा बनाई गई सुविधा का सारा लाभ प्राइवेट बस चालक उठा रहे हैं। यात्री घंटों बस अड्डे पर बैठकर बसों का इंतज़ार करते हैं और बसों की क़िल्लत उनके मुँह पर मायूसी की लहर ले आती है।महिलाओं का कहना है माना कि सफर महिलाओं के लिए सरकारी बसों में फ़्री है लेकिन ऐसी फ़्री सुविधा का क्या करना है जिसके लिए उनको अपने 4 -4 घंटे खराब करने पड़े। सूत्रों के मुताबिक कुछ निचले स्तर के अधिकारी जानबूझकर इस साजिश को अंजाम दे रहे हैं जिसके चलते कई बसों का समय बस स्टैंड के टाइम टेबल से गायब है। इस मुद्दे के बारे में क्या उच्चाधिकारियों को कुछ भी नहीं पता है। तरुण अग्रवाल, रितू गुप्ता, हरीश गुप्ता, साहनी ने कहा कि यात्रियों की परेशानियों का हल निकालना बहुत ही अनिवार्य है क्योंकि यह सुविधा सरकार द्वारा यात्रियों के लिए बनाई गई है। प्रशासन को टाइम टेबल को मद्देनज़र रखते हुए शेष कदम उठाने चाहिए और बसों की गिनती को बढ़ाना चाहिए ताकि यात्रियों की मुसीबतों का हल निकाला जा सके।

WhatsApp पर खबरें पाने के लिए हमारे Buland Kesari WhatsApp Group को Join करें
iTree Network Solutions +91-8699235413

Disclaimer:Buland Kesari receives the above news from social media. We do not officially confirm any news. If anyone has an objection to any news or wants to put his side in any news, then he can contact us on +91-98880-00404.

Punjab News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

दो निजी स्कूलों पर केस दर्ज:बिना अनुमति बिजली जेनरेटर चलाने और जमीन को व्यवसायिक किराए पर देने के आरोप

Buland kesari/लुधियाना में सराभा नगर इलाके में स्थित दो निजी स्कूलों के खिलाफ बिना अधिकृत अनुमति बिजली जेनरेटर इस्तेमाल करने के आरोप में मामला...

You cannot copy content of this page