iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
HomeCrimeघर से चोरी हुआ था सोना और लाखों का कैश, बहू ही...

घर से चोरी हुआ था सोना और लाखों का कैश, बहू ही निकली चोर

Date:

National News

ਬੰਗਲਾਦੇਸ਼ ਦੀ ਰਾਜਧਾਨੀ ਵਿੱਚ ਵੱਡਾ ਧਮਾਕਾ , ਇੱਕ ਦੀ ਮੌਤ

ਬੰਗਲਾਦੇਸ਼ ਦੀ ਰਾਜਧਾਨੀ ਢਾਕਾ ਦੇ ਮਾਘ ਬਾਜ਼ਾਰ ਵਿੱਚ ਇੱਕ...

लुधियाना के दुगरी अर्बन स्टेट एमआईजी फ्लैट्स में 5 लाख कैश-30 तोले सोना चोरी होने के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। चोरी करने वाला कोई और नहीं बल्कि घर की बहू ही निकली। महिला ने किसी से कर्जा लिया हुआ था। कर्जा जल्द पूरा करने के लिए उसने वारदात को अंजाम दिया। इसके साथ उसकी उसकी सास के साथ बनती भी नहीं थी। आरोपी महिला की पहचान वंदना के रूप में हुई है। वंदना ने खुद ही घर में चोरी की और खुद ही पुलिस को सूचित किया। घटना स्थल पर थाना दुगरी की पुलिस पहुंची। पुलिस ने आस-पास के सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले। पुलिस को मामला संदिग्ध लगा। वंदना से जब सख्ती से पड़ताल की तो उसने सच उगल दिया। वंदना ने अपना जुर्म कबूल किया। महिला ने बताया कि उसने कुछ लोगों के पैसे देने हैं। जिसके चलते उसने ससुराल में डाका डाला। इससे पहले वंदना ने पुलिस को बताया था कि सोमवार को प्लाट का बयाना करवाने के लिए अलमारी में पैसे रखे थे, जिसे कोई अज्ञात चुरा कर ले गया। डीसीपी, ग्रामीण के मुताबिक कि जांच के दौरान पुलिस को किसी अंदरुनी व्यक्ति के शामिल होने का संदेह था, जिसे इस बात का अंदाजा था कि नकदी और सोना कहां रखा गया है। पुलिस ने जब शिकायतकर्ता की बहू वंदना नारंग से सख्ती से पूछताछ की तो उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया।

iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413

घर में ही छिपाए थे गहने

वंदना नारंग को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 4.27 लाख रुपए, 100 ग्राम सोना और 60 ग्राम चांदी के गहने बरामद किए। उसने पैसों और गहनों को घर में ही छिपा रखा था। पता चला है कि वंदना के अपनी सास और ससुर के साथ संबंध तनावपूर्ण थे। सोमवार की सुबह जब उसे पता चला कि उसका पति, ससुर काम पर गए हैं, सास टहलने गई है, जबकि बाकी सदस्य सो रहे हैं तो उसने नकदी और गहने चुरा लिए।

iTree Network Solutions +91-8699235413
WhatsApp पर खबरें पाने के लिए हमारे Buland Kesari WhatsApp Group को Join करें
iTree Network Solutions +91-8699235413

Disclaimer:Buland Kesari receives the above news from social media. We do not officially confirm any news. If anyone has an objection to any news or wants to put his side in any news, then he can contact us on +91-98880-00404.

iTree Network Solutions +91-8699235413

Punjab News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

दांत इम्प्लांट को ‘कॉस्मेटिक’ बताकर क्लेम खारिज करना गलत — उपभोक्ता आयोग का बड़ा फैसला

जालंधर/ उपभोक्ता अधिकारों से जुड़े एक अहम फैसले में जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग ने बीमा कंपनी द्वारा दांतों के इम्प्लांट के मेडिकल क्लेम...

You cannot copy content of this page