iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
HomeCrimeLudhiana Crime:मामूली कहासुनी के बाद तेजधार हथियारों से रेलवे पॉइंट-मैन की हत्या

Ludhiana Crime:मामूली कहासुनी के बाद तेजधार हथियारों से रेलवे पॉइंट-मैन की हत्या

Date:

National News

ਬੰਗਲਾਦੇਸ਼ ਦੀ ਰਾਜਧਾਨੀ ਵਿੱਚ ਵੱਡਾ ਧਮਾਕਾ , ਇੱਕ ਦੀ ਮੌਤ

ਬੰਗਲਾਦੇਸ਼ ਦੀ ਰਾਜਧਾਨੀ ਢਾਕਾ ਦੇ ਮਾਘ ਬਾਜ਼ਾਰ ਵਿੱਚ ਇੱਕ...

बुलंद केसरी न्यूज, लुधियानाःLudhiana Crime: महानगर के अंतर्गत आती रेलवे कालोनी नं.9 में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब कुछ युवकों ने मामूली कहासुनी के बाद रेलवे के प्वाइंट मैन की तेजधार हथियारों से बेरहमी से हत्या कर दी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। वहीं हत्यारों के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। मृतक य ुवक की पहचान प्वाइंट मैन प्रदीप डोगरा के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि प्रदीप की रेलवे के ही कर्मचारियों के साथ बहसबाजी हुई थी।

iTree Network Solutions +91-8699235413

मिली जानकारी के अनुसार प्रदीप डोगरा अपने कुछ परिचितों के साथ चाय की दुकान के पास बैठे थे। इनमें एक रेलवे कर्मचारी भी शामिल था। वह उनके साथ उलझ गया। इसके बाद हमलावरों ने उस पर हमला कर दिया। लोगों की मदद से प्रदीप को सिविल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया।

iTree Network Solutions +91-8699235413

जांच में सामने आया है कि पॉइंट मैन प्रदीप डोगरा की शराब के नशे में रेलवे के ही कर्मचारियों के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। इसके बाद एक कर्मचारी ने उस पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया। उस पर कई वार किए गए, जिससे उसकी मौत हो गई। हमलावर के साथ उसके 4 अन्य साथी भी बताए जा रहे हैं। वारदात के बाद सभी फरार हो गए।

iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413

वहीं सूचना के बाद मौके पर पहुंचे थाना डिवीजन नंबर 5 के SHO इंस्पेक्टर नीरज चौधरी ने कहा कि पुलिस ने पांच अज्ञात हमलावरों के खिलाफ FIR दर्ज की है। पुलिस हमलावरों की पहचान करने की कोशिश कर रही है। हत्या के इस मामले में जिला पुलिस और रेलवे पुलिस GRP में भी एक बार एरिया को लेकर ठन गई थी। दोनों वारदात स्थल को एक दूसरे का बता रहे थे। आखिर में ये जिला पुलिस थाना डिवीजन नंबर 5 का क्षेत्र पाया गया। इसके बाद देर रात पुलिस ने 5 हत्यारोपियों पर मर्डर की धाराओं में केस दर्ज किया।

WhatsApp पर खबरें पाने के लिए हमारे Buland Kesari WhatsApp Group को Join करें
iTree Network Solutions +91-8699235413

Disclaimer:Buland Kesari receives the above news from social media. We do not officially confirm any news. If anyone has an objection to any news or wants to put his side in any news, then he can contact us on +91-98880-00404.

Punjab News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

You cannot copy content of this page