iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
HomeLatest NewsMahakumbh: मौनी अमावस्या पर मेला प्रशासन की सलाह...

Mahakumbh: मौनी अमावस्या पर मेला प्रशासन की सलाह…

Date:

National News

ਬੰਗਲਾਦੇਸ਼ ਦੀ ਰਾਜਧਾਨੀ ਵਿੱਚ ਵੱਡਾ ਧਮਾਕਾ , ਇੱਕ ਦੀ ਮੌਤ

ਬੰਗਲਾਦੇਸ਼ ਦੀ ਰਾਜਧਾਨੀ ਢਾਕਾ ਦੇ ਮਾਘ ਬਾਜ਼ਾਰ ਵਿੱਚ ਇੱਕ...

Buland kesari ;- महाकुंभ  (Mahakumbh)में मौनी अमावस्या के पवित्र अवसर पर करोड़ों श्रद्धालु प्रयागराज पहुंच रहे हैं। ऐसे में श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा सुनिश्चित करने के लिए मेला प्रशासन ने विशेष तैयारी की है। श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की अफवाहों से बचने और सतर्क रहने के लिए कहा है। इसके अलावा आपात स्थिति में मेला पुलिस, ट्रैफिक पुलिस और स्पेशल डॉक्टरों की टीम श्रद्धालुओं की देखरेख के लिए 24 घंटे तैनात की गई है।(Mahakumbh)

iTree Network Solutions +91-8699235413

श्रद्धालुओं की मदद के लिए 24 घंटे उपलब्ध है पुलिस
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महाकुंभ नगर राजेश द्विवेदी ने बताया कि महाकुंभ के दूसरे अमृत स्नान मौनी अमावस्या को लेकर विशेष तैयारियां की गई हैं। खासकर श्रद्धालुओं को जागरूक किया जा रहा है कि वो सजग रहें और किसी तरह की अफवाह में न फंसें। व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस का सहयोग करें और किसी भी तरह की समस्या में पुलिस का सहयोग लें। पुलिस और प्रशासन श्रद्धालुओं की मदद के लिए 24 घंटे उपलब्ध है।      

iTree Network Solutions +91-8699235413

‘गंगा स्नान के लिए जाते समय अपनी लेन में बने रहें’
श्रद्धालुओं को सलाह दी गई है कि संगम घाट पहुंचने के लिए अलग-अलग लेन से ही जाएं। गंगा स्नान के लिए जाते समय अपनी लेन में बने रहें। आने वाले श्रद्धालु स्नान और दर्शन करने के बाद सीधे पाकिर्ंग की ओर जाएं। मंदिरों में दर्शन के लिए जाते समय अपनी लेन में बने रहें, वहां से अपने गंतव्य स्थान के लिए प्रस्थान करें। जरूरत पड़ने पर पुलिस का सहयोग लें, पुलिस आपकी मदद के लिए है। ट्रैफिक पुलिस भी आपकी मदद के लिए तत्पर है। स्वास्थ्य संबंधी समस्या होने पर नजदीकी सेक्टर में बने हॉस्पिटल में जांच करायें। बैरिकेडिंग और पांटून पुलों पर धैर्य बनाए रखें और जल्दबाजी और धक्का मुक्की से बचें। कागज, जूट या इको फ्रेंडली बर्तनों और कुल्हड़ का ही प्रयोग करें। सभी घाट संगम घाट हैं, जिस घाट पर पहुंच जाएं वहीं स्नान करें।      

iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413

‘श्रद्धालु कहीं एक साथ एक स्थान पर ना रुकें’
मेला प्रशासन ने सलाह दी है कि श्रद्धालु कहीं एक साथ एक स्थान पर ना रुकें। किसी भी स्थिति में आने और जाने वाले श्रद्धालु आमने-सामने ना पड़ें। मेले में किसी के द्वारा फैलाई गई अफवाहों से बचें। सोशल मीडिया पर फैलाए गए किसी भी भ्रम को सच न मानें । मंदिरों में दर्शन के लिए किसी भी प्रकार की हड़बड़ी न दिखाएं। होल्डिंग एरिया के बजाय रास्तों पर न रुकें, किसी तरह का अवरोध न उत्पन्न करें। व्यवस्था या सुविधा को लेकर किसी के भी बहकावे में आने से बचें। किसी प्रकार की भ्रामक खबरों को आगे बढ़ाने से बचें। पवित्र स्नान के लिए किसी भी प्रकार की जल्दबाजी न करें। प्लास्टिक की पन्नियों और बर्तनों का इस्तेमाल करने से बचें।
 

WhatsApp पर खबरें पाने के लिए हमारे Buland Kesari WhatsApp Group को Join करें
iTree Network Solutions +91-8699235413

Disclaimer:Buland Kesari receives the above news from social media. We do not officially confirm any news. If anyone has an objection to any news or wants to put his side in any news, then he can contact us on +91-98880-00404.

Punjab News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

दो निजी स्कूलों पर केस दर्ज:बिना अनुमति बिजली जेनरेटर चलाने और जमीन को व्यवसायिक किराए पर देने के आरोप

Buland kesari/लुधियाना में सराभा नगर इलाके में स्थित दो निजी स्कूलों के खिलाफ बिना अधिकृत अनुमति बिजली जेनरेटर इस्तेमाल करने के आरोप में मामला...

You cannot copy content of this page