iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
HomeCrimeमलसियां के मॉडल टाऊन कालोनी में राजा और गिंदा गुट का बीच...

मलसियां के मॉडल टाऊन कालोनी में राजा और गिंदा गुट का बीच खूनी टकराव चली ताबड़तोड़ गोलियां

Date:

National News

भारत के इस राज्य के CM और डिप्टी CM पर चलीं गोलियां!

Buland Kesari/ जम्मू के ग्रेटर कैलाश इलाके में स्थित...

मलसियां में स्थित नई मॉडल टाऊन कालोनी में राजा और गिंदा गुट का बीच खूनी टकराव होने का मामला सामने आया है। इस दौरान दोनो पक्षों में ताबड़तोड़ गोलियां चली है। गोलीबारी में 4 युवक घायल हुए हैं। 3 को टांगों में गोलियां लगी हैं। जबकि एक को पेट में गोली लगी है। इन्हें हालत गंभीर होने के कारण शाहकोट सिविल अस्पताल से जालंधर रेफर कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार आज दशम पिता श्री गुरु गोबिंद सिंह जी की जयंती को समर्पित नगर कीर्तन का आयोजन किया गया था। इसी बीच चिट्टी वेईं के पास एक धार्मिक कुटिया के समीप पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में आपसी झड़प हो गई। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि करीब 25 से 30 गोलियां चलाई गईं।जानकारी देते हुए डी.एस.पी. शाहकोट गुरप्रीत सिंह गिल और थानाध्यक्ष गुरिंदरजीत सिंह नागरा ने बताया कि विनोद कुमार के पेट में, अर्शदीप सिंह के पैर में और राजविंदर सिंह के टांग में गोली लगी है।हरजिंदर सिंह भी पैर में गोली लगने से घायल हो गया। 

iTree Network Solutions +91-8699235413

 

iTree Network Solutions +91-8699235413

iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413

नागरा ने बताया कि पुलिस ने मौके से करीब एक दर्जन चलीं हुई गोलियों के खोखे बरामद किए हैं। उन्होंने बताया कि घायल युवकों के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की जा रही है। इसी बीच दोनों पक्षों के 4 युवक हरजिंदर सिंह पुत्र रेशम सिंह निवासी शाला नगर (मलसियां), अर्शदीप सिंह पुत्र राज कुमार निवासी गांव फखरूवाल (शाहकोट), राजविंदर सिंह पुत्र बलकार सिंह वासी मोहल्ला बागवाला शाहकोट, विनोद कुमार पुत्र पप्पू वासी जैन कॉलोनी शाहकोट गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस द्वारा सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है और आरोपियों की तलाश में लगातार छापेमारी की जा रही है और किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि सभी घायलों की हालत स्थिर और खतरे से बाहर है। उक्त घटना से इलाके में पूरी तरह से दहशत का माहौल बना हुआ है।

WhatsApp पर खबरें पाने के लिए हमारे Buland Kesari WhatsApp Group को Join करें
iTree Network Solutions +91-8699235413

Disclaimer:Buland Kesari receives the above news from social media. We do not officially confirm any news. If anyone has an objection to any news or wants to put his side in any news, then he can contact us on +91-98880-00404.

Punjab News

भाई रणजीत सिंह ढडरियां वालों को कोर्ट में तलब करने के जारी हुए निर्देश

पटियाला : फतेहगढ़ साहिब की अदालत से मानहानि मामले में...

Related News

पंजाब में नवरात्र पर शराब का लंगर:कोटकपूरा के धार्मिक डेरे पर चले पैग, बेंच पर रखीं देसी-अंग्रेजी को बोतलें, श्रद्धालु बोले-ऐसी मान्यता है

Buland kesari/पंजाब के कोटकपूरा में चैत्र नवरात्र पर शराब का लंगर चला। गांव मरहाना में बाबा काला महर के यादगार मेले में ये नजारा...

You cannot copy content of this page