iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
HomePunjabमौसम विभाग ने जारी किया 7 जिलों में बारिश का अलर्ट, लुधियाना...

मौसम विभाग ने जारी किया 7 जिलों में बारिश का अलर्ट, लुधियाना में 55 MM से ज्यादा पानी बरसा

Date:

National News

भारत के इस राज्य के CM और डिप्टी CM पर चलीं गोलियां!

Buland Kesari/ जम्मू के ग्रेटर कैलाश इलाके में स्थित...

बुलंद केसर न्यूज, चंडीगढ़ः Punjab Wather News:बीती रात से पंजाब के मालवा व दोआबा के जिलों में लगातार बारिश हो रही है, इसी बीच मौसम विभाग ने 7 जिलों में आज बारिश का अलर्ट जारी किया है। जबकि अन्य जिलों में भी 50 प्रतिशत तक बारिश की संभावनाएं जताई गई हैं। रात के समय हुई बारिश के बाद राज्य के औसतन तापमान में 2.5 डिग्री की गिरावट हुई है।

iTree Network Solutions +91-8699235413

वहीं इस संबंधी Meteorological Department की तरफ से जारी हिदायत के अनुसार पटियाला, मोहाली, फतेहगढ़ साहिब, लुधियाना, रूपनगर, शहीद भगत सिंह नगर और होशियारपुर में अगले तीन घंटों में बारिश के आसार हैं और 40 किमी की रफ्तार से हवाएं भी चल सकती हैं। वहीं, कपूरथला, तरनतारन, जालंधर, अमृतसर, गुरदासपुर, होशियारपुर और पठानकोट में सुबह बारिश हुई, वहीं अगले तीन घंटों में बारिश के आसार हैं और 40 किमी की रफ्तार से हवाएं भी चल सकती हैं।

iTree Network Solutions +91-8699235413

बीती रात से हो रही बारिश के कारण अमृतसर-में शहर का न्यूनतम तापमान 21.6 डिग्री दर्ज किया गया है। वहीं आज दोपहर तक बादल छाए रहने का अनुमान है। दिन के अधिकतम तापमान में भी गिरावट देखने को मिलेगी और ये 32 डिग्री के करीब रह सकता है। जालंधर में न्यूनतम तापमान 22 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं आज जिले में पूरा दिन बारिश के आसार बने हुए हैं। दिन का अधिकतम तापमान 32 डिग्री के करीब रहने का अनुमान है और लुधियाना में दिन का न्यूनतम तापमान 21.4 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं बीते 24 घंटों में 55.8MM बारिश दर्ज की गई है। दिन का अधिकतम तापमान 32 डिग्री के करीब रहना चाहिए।

iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413

वहीं, इस साल पंजाब में मानसून सामान्य रहा है, लेकिन सितंबर महीने में अभी तक सामान्य से 12% कम बारिश रिपोर्ट की गई। वहीं जून महीने से अभी तक पंजाब में 404.5MM बारिश दर्ज की गई है, जो सामान्य से 4% कम है। मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार पंजाब में रविवार भी 50-60 प्रतिशत तक बारिश के आसार बन रहे हैं। रविवार को लुधियाना, रूपनगर, एसएएस नगर, फतेहगढ़ साहिब, पटियाला को छोड़ पूरे पंजाब में बारिश के आसार हैं। वहीं इसके बाद वीरवार तक पंजाब में बारिश का फिलहाल कोई अलर्ट नहीं है, लेकिन गुरुवार से एक बार फिर मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा।

WhatsApp पर खबरें पाने के लिए हमारे Buland Kesari WhatsApp Group को Join करें
iTree Network Solutions +91-8699235413

Disclaimer:Buland Kesari receives the above news from social media. We do not officially confirm any news. If anyone has an objection to any news or wants to put his side in any news, then he can contact us on +91-98880-00404.

Punjab News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

You cannot copy content of this page