Buland kesari/जालंधर;- भ्रष्टाचार के आरोपों में विजिलैंस द्वारा गिरफ्तार किए विधायक रमन अरोड़ा को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। विधायक रमन अरोड़ा के वकील दर्शन सिंह दयाल व नवीन चड्ढा की तरफ से आज एक और (सीआरएम) याचिका अतिरिक्त सैशन जज कम डियूटी जज डॉक्टर दीप्ति गुप्ता की अदालत में लगाई गई।
इसमें वकील द्वारा कहा गया है कि उनके क्लाइंट रमन अरोड़ा के पित्ते में पथरी है जिसके कारण उन्हें पेट में काफी दर्द है। इसलिए उन्हें उपचार की परमिशन दी जाए। जानकारी के मुताबिक, इस याचिका की सुनवाई के लिए अदालत ने 21 जून की तारीख निर्धारित की है।
आपको बता दें कि, 16 जून को सी.जी.एम.कोर्ट में रमन अरोड़ा की पेशी थी, जिसे दोबारा 14 दिन की ज्यूडीशरी में रखने के आदेश जारी हुए है। वहीं उनके बेटे की हाईकोर्ट में लगी जमानत याचिका रद्द हो गई है, इससे पहले उनकी जमानत याचिका सेशन कोर्ट में रद्द हो चुकी है। बता देंकि आप विधायक रमन अरोड़ा पर आरोप है कि वह जालंधर नगर निगम के अफसरों के जरिए मासूम लोगों को झूठे नोटिस भिजवाता था। फिर पैसे लेकर उन नोटिसों को रफा दफा करवा देता था, जिसको लेकर उन पर विजिलेंस द्वारा मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया जा चुका है, जो अब जेल में है।

Disclaimer:Buland Kesari receives the above news from social media. We do not officially confirm any news. If anyone has an objection to any news or wants to put his side in any news, then he can contact us on +91-98880-00404.







