iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
HomePunjabNew Chandigarh के कर्नल मनप्रीत की शहादत पर पूरे गांव में पसरा...

New Chandigarh के कर्नल मनप्रीत की शहादत पर पूरे गांव में पसरा मातम, 2 दिन पहले भाई को घर छुट्‌टी आने की कही थी बात

Date:

National News

भारत के इस राज्य के CM और डिप्टी CM पर चलीं गोलियां!

Buland Kesari/ जम्मू के ग्रेटर कैलाश इलाके में स्थित...

बुलंद केसरी न्यूज, चंडीगढ़ः (New Chandigarh) martyrdom of Colonel Manpreet singh-जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में बुधवार को सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच हुई मुठभेड़ में न्यू चंडीगढ़ के रहने वाले कर्नल मनप्रीत सिंह शहीद हो गए है। शहादत का जाम पीने वाला यह जाबाज न्यू चंडीगढ़ के भड़ौजिया गांव का रहने वाला था। कर्नल के शहीद होने की सूचना उनके छोटे भाई संदीप सिंह को शाम करीब 5.30 बजे फोन पर मिली थी। कर्नल मनप्रीत सिंह की शहादत का पता चलते ही पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। हर कोई उनकी बहादुरी के चर्चे कर रहा है उनका शव आज दोपहर मोहाली पहुंचने की संभावना है बता दें कि उनकाअंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव में ही किया जाएगा।

iTree Network Solutions +91-8699235413

प्राप्त जानकारी के अनुसार, Colonel Manpreet singh की तैनाती 19 राष्ट्रीय राइफल्स में थी और वह कमांडिंग ऑफिसर थे। 2020 के बाद से वह जम्मू-कश्मीर में थे कर्नल मनप्रीत सिंह के भाई संदीप सिंह ने बताया कि शहीद होने से दो दिन पहले ही कर्नल मनप्रीत ने फोन पर घर छुट्टी आने की सूचना दी थी, जिसको लेकर सभी खुश थे। उन्होंने बताया कि मनप्रीत सिंह 3 साल पहले ही लेफ्टिनेंट कर्नल से कर्नल पद पर पदोन्नत हुए थे और वह शादीशुदा थे। उनका 7 साल का बेटा कबीर सिंह और ढाई साल की बेटी बानी है। उनकी पत्नी जगमीत कौर सरकारी स्कूल में टीचर है आजकल उनकी तैनाती मोरनी पंचकूला में हैं। शहीद कर्नल ने केंद्रीय विद्यालय मुल्लापुर से 12वीं तक की पढ़ाई की थी।

iTree Network Solutions +91-8699235413

संदीप सिंह ने बताया कि उनकी मां को अभी मनप्रीत के शहीद होने की जानकारी नहीं दी गई है पर पूरा गांव गमगीन है, क्योंकि उन्होंने एक ऑफिसर के साथ-साथ लाडला बेटा भी खो दिया है। गमगीन माहौल में संदीप सिंह ने कहा कि मनप्रीत पढ़ने में काफी होशियार था और उनके पिता जो आर्मी में थे तो उन्होंने उनकी पढ़ाई केंद्रीय विद्यालय में करवाई। मनप्रीत 12वीं कक्षा मुल्लापुर गरीबदास में स्थित केंद्रीय विद्यालय में पढ़ा और उसके बाद गैजुएशन करने के बाद 2003 में आर्मी ज्वाइन कर ली। भाई संदीप सिंह के आंसू छलक जाते हैं और वह कहते है कि मनप्रीत 4 माह पहले गांव आए थे और वह सभी के लाडले थे। मनप्रीत मिलनसार थे और सभी को हमेशा आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते थे।

iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413

बताया जा रहा है कि उनके पिता अपनी रिटायरमेंट के बाद पंजाब यूनिवर्सिटी में सुरक्षाकर्मी के तौर पर काम करने लग गए थे और उनकी मृत्यु जॉब के दौरान हुई थी। इसलिए शहीद मनप्रीत सिंह के छोटे भाई संदीप सिंह को नॉन टीचिंग स्टाफ में भर्ती किया गया था। वह अभी पंजाब यूनिवर्सिटी में ही काम करते हैं।

WhatsApp पर खबरें पाने के लिए हमारे Buland Kesari WhatsApp Group को Join करें
iTree Network Solutions +91-8699235413

Disclaimer:Buland Kesari receives the above news from social media. We do not officially confirm any news. If anyone has an objection to any news or wants to put his side in any news, then he can contact us on +91-98880-00404.

Punjab News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

ਪੰਜਾਬ ਕੈਬਨਿਟ ‘ਚ ਫੇਰਬਦਲ, ਹਰਪਾਲ ਚੀਮਾ ਤੇ ਰਵਜੋਤ ਸਿੰਘ ਨੂੰ ਮਿਲੀ ਵੱਡੀ ਜ਼ਿੰਮੇਵਾਰੀ

Buland Kesari/ ਪੰਜਾਬ ਕੈਬਨਿਟ ਮੰਤਰੀ ਮੰਡਲ ‘ਚ ਫੇਰਬਦਲ ਹੋਇਆ ਹੈ। ਸਾਬਕਾ ਮੰਤਰੀ ਲਾਲਜੀਤ ਸਿੰਘ ਭੁੱਲਰ ਦੇ ਅਸਤੀਫ਼ੇ ਤੇ ਗ੍ਰਿਫ਼ਤਾਰੀ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੇ ਵਿਭਾਗਾਂ...

You cannot copy content of this page