iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
HomePunjabमुक्तसर बस हादसाः नहर में बहे लोगों की तलाश जारी, प्रशासन ने...

मुक्तसर बस हादसाः नहर में बहे लोगों की तलाश जारी, प्रशासन ने उतारी NDRF की टीमें

Date:

National News

भारत के इस राज्य के CM और डिप्टी CM पर चलीं गोलियां!

Buland Kesari/ जम्मू के ग्रेटर कैलाश इलाके में स्थित...

बुलंद केसरी न्यूज, मलोटः मंगलवार देर शाम मुक्तसर साहिब में हुए Bus Accident  में नहर में बहे कुछ लोगों की तलाश के लिए प्रशासन द्वारा अभी भी प्रयास किये जा रहे हैं। वहीं नहर में शवों को ढूंढने के लिए NDRF की टीमें लगी हुई हैं। बता दें कि मंगलवार देर शाम न्यू दीप प्राइवेट बस कंपनी की एक बस बारिश में तेज रफ्तार के चलते मुक्तसर कोटकपूरा रोड पर गांव वडिंग के पास सरहंद फीडर नहर में रेलिंग तोड़ते हुए गिर गई थी। जिसमें करीब 8 लोगों की मौत हो गई थी।

iTree Network Solutions +91-8699235413

इस संबंधी में तार सिंह निवासी गांव कट्टियांवाली ने पुलिस को शिकायत दी थी, जिसके बाद पुलिस ने बस को लापरवाही से चलाने के आरोप में ड्राइवर और कंडक्टर के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में तार सिंह ने बताया कि उसकी छोटी बहन प्रीतो कौर तरनतारन से उसे मिलने के लिए गांव कट्टियांवाली में आई थी। उसे छोड़ने के लिए वह करीब सुबह 11 बजे गांव कट्टियांवाली से मलोट बस स्टैंड आए। यहां से हम न्यू दीप बस जो अमृतसर जानी थी, में बैठ गए।

iTree Network Solutions +91-8699235413

इस दौरान बस का कंडक्टर ड्राइवर को कह रहा था कि खुशपिंदर सिंह बस को तेजी से चलाए। बस को मुक्तसर से बाहर निकाल लेना। यहां के बस स्टैंड में नहीं जाना है। इस पर तो ड्राईवर खुशपिंदर सिंह कंडक्टर को बोला कि हरजीत सिंह तू एक बार सीटी मार, फिर देख में बस कैसे पहुंचाता हूं। इसके बाद बस स्टैंड से निकलते ही ड्राइवर ने तेजी व लापरवाही से बस भगानी शुरू कर दी। रास्ते में सड़क खराब होने व तेज रफ्तार होने के कारण यात्रियों ने ड्राइवर और कंडक्टर को कहा कि इतनी तेजी से बस न चलाए। इस पर उन्होंने कहा कि हमारे पास टाइम नहीं है। आप चुप-चाप बैठ जाएं। इस बीच जब बस झबेलवाली नहर के पास पुल पर पहुंची तो वह ड्राइवर खुशपिंदर सिंह के कंट्रोल से बाहर हो गई और सरहंद फीडर नहर की रेलिंग तोड़ती हुई नहर में लटक गई।

iTree Network Solutions +91-8699235413

बता दें कि आज से 30 साल पहले इसी तारीख को इसी जगह पर ऐसा ही हुआ था हादसा, 85 की मौत हो गई थी, जबकि एक पुलिसकर्मी तेजा सिंह ही जिंदा बचा था। वहीं घटना के बाद पुलिस कर्मी तेजा सिंह ने बताया कि 19 सितंबर 1993 को पंजाब रोडवेज मुक्तसर डिपो की एक बस जम्मू कटरा से मुक्तसर के लिए आ रही थी। क्योंकि उस समय जिला फरीदकोट था और वह Faridkot अपने एक सरकारी कार्य निपटाकर फरीदकोट से उस पर सवार हुआ था। कोटकपूरा से मुक्तसर आते हुए रास्ते में रोडवेज की बस व एक प्राइवेट कंपनी की बस का ड्राइवर तेज रफ्तार से आगे पीछे बसें दौड़ा रहे थे।

iTree Network Solutions +91-8699235413

उन्होंने बताया कि जब यह बसें गांव वडिंग के आगे राजस्थान व सरहंद फीडर नहरों के पास पहुंची तो यात्रियों से खचाखच भरी रोडवेज की बस राजस्थान फीडर नहर में गिर गई। समय करीब साढ़े 4.30 से 5 के बीच का था। मैं तैरना जानता था और थोड़ी दूर तक तैर कर नहर की पटरी के पास पहुंचा तो वहां मौजूद लोगों ने मुझे नहर से बाहर निकाला। उस समय मैं अकेला ही इस हादसे में बचा था। जबकि 85 लोगों के शव नहर में से बरामद हुए थे।

WhatsApp पर खबरें पाने के लिए हमारे Buland Kesari WhatsApp Group को Join करें
iTree Network Solutions +91-8699235413

Disclaimer:Buland Kesari receives the above news from social media. We do not officially confirm any news. If anyone has an objection to any news or wants to put his side in any news, then he can contact us on +91-98880-00404.

Punjab News

भाई रणजीत सिंह ढडरियां वालों को कोर्ट में तलब करने के जारी हुए निर्देश

पटियाला : फतेहगढ़ साहिब की अदालत से मानहानि मामले में...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

पंजाब में नवरात्र पर शराब का लंगर:कोटकपूरा के धार्मिक डेरे पर चले पैग, बेंच पर रखीं देसी-अंग्रेजी को बोतलें, श्रद्धालु बोले-ऐसी मान्यता है

Buland kesari/पंजाब के कोटकपूरा में चैत्र नवरात्र पर शराब का लंगर चला। गांव मरहाना में बाबा काला महर के यादगार मेले में ये नजारा...

You cannot copy content of this page