iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
HomePunjab26 जनवरी को हरियाणा में किसानों का ट्रैक्टर मार्च, राकेश टिकैत बोले-BJP...

26 जनवरी को हरियाणा में किसानों का ट्रैक्टर मार्च, राकेश टिकैत बोले-BJP ने राम मंदिर में भी किया गबन

Date:

National News

ਬੰਗਲਾਦੇਸ਼ ਦੀ ਰਾਜਧਾਨੀ ਵਿੱਚ ਵੱਡਾ ਧਮਾਕਾ , ਇੱਕ ਦੀ ਮੌਤ

ਬੰਗਲਾਦੇਸ਼ ਦੀ ਰਾਜਧਾਨੀ ਢਾਕਾ ਦੇ ਮਾਘ ਬਾਜ਼ਾਰ ਵਿੱਚ ਇੱਕ...

इलाहाबाद. 2024 के लोकसभा चुनाव के पहले एक बार फिर से भारतीय किसान यूनियन किसानों को एमएसपी दिए जाने का मुद्दा जोर शोर से उठा रही है. इसको लेकर 26 जनवरी को हरियाणा के जींद में बड़ी संख्या में किसान ट्रैक्टर मार्च भी निकालेंगे, जिसमें पंजाब, हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के किसान बड़ी संख्या में शिरकत करेंगे. भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा है कि जिन हिस्सों के किसान इस ट्रैक्टर मार्च में शामिल नहीं होंगे वह अपने-अपने इलाकों में भी ट्रैक्टर मार्च निकाल सकते हैं.

iTree Network Solutions +91-8699235413

प्रयागराज माघ मेले में किसान महापंचायत में शिरकत करने आए भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा है कि किसानों का यह मानना है कि बगैर एमएसपी तय किए किसानों को उनकी उपज का सही दाम नहीं मिलेगा. उन्होंने कहा कि जब तक किसानों को एमएसपी नहीं मिलेगी किसानों का आंदोलन और महापंचायतें पूरे देश भर में जारी रहेंगी. भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता ने कहा है कि मार्च के महीने में दिल्ली में किसानों की एक बड़ी बैठक होगी. जिसमें किसान आंदोलन को लेकर आगे की रणनीति भी तय होगी.

iTree Network Solutions +91-8699235413

उन्होंने कहा कि बिहार के बक्सर में किसानों पर हुए लाठीचार्ज को लेकर भी भारतीय किसान यूनियन गंभीर है और वहां भी जाएंगे. किसान नेता राकेश टिकैत ने बीजेपी पर भगवान राम के नाम को लेकर राजनीति करने का आरोप लगाया है. उन्होंने कहा है कि भगवान राम का नाम लेकर बीजेपी सत्ता में आती है. राकेश टिकैत ने बीजेपी पर राम मंदिर के लिए जुटाए गए चंदे के गबन का भी गंभीर आरोप लगाया है. उन्होंने कहा है कि भगवान राम का अयोध्या में मंदिर ट्रस्ट बनवा रहा है ना कि बीजेपी बनवा रही है. उन्होंने कहा है कि वह भी रघुवंशी कुल के हैं. रघुवंशी गोत्र के लोग यूपी में भी हैं और राजस्थान में भी हैं लेकिन उन्होंने कहा कि भगवान राम सबके हैं और सबके रहेंगे.

iTree Network Solutions +91-8699235413

मई 2024 के आम लोकसभा चुनाव में किसी राजनीतिक दल को समर्थन दिए जाने के सवाल पर भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा है कि चुनाव में अभी बहुत समय है इसलिए कुछ तय नहीं किया गया है. उन्होंने कहा कि जहां जिन प्रदेशों में जो भी सरकारें हैं वह अपना काम करें. समय आने पर भारतीय किसान यूनियन किसे समर्थन देना है यह भी तय कर लेगा.

iTree Network Solutions +91-8699235413

 

WhatsApp पर खबरें पाने के लिए हमारे Buland Kesari WhatsApp Group को Join करें
iTree Network Solutions +91-8699235413

Disclaimer:Buland Kesari receives the above news from social media. We do not officially confirm any news. If anyone has an objection to any news or wants to put his side in any news, then he can contact us on +91-98880-00404.

Punjab News

Related News

ट्रॉली रोकने पर पुलिस और ड्राइवरों में झड़प:मुलाजिम पर पगड़ी उतारने और पैसे मांगने का आरोप, तनाव बढ़ा

Buland kesari/जालंधर जिले में कुंज इलाके में पुलिस और ट्रॉली ड्राइवरों के बीच हुई हिंसक झड़प के बाद स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है। सिख...

You cannot copy content of this page