iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
HomePunjabसड़क हादसे में 2 दोस्तों की मौत: 1 साल पहले हुई थी...

सड़क हादसे में 2 दोस्तों की मौत: 1 साल पहले हुई थी दोनों की शादी, पत्नियां हैं गर्भवती, कोहराम मचा

Date:

National News

ਬੰਗਲਾਦੇਸ਼ ਦੀ ਰਾਜਧਾਨੀ ਵਿੱਚ ਵੱਡਾ ਧਮਾਕਾ , ਇੱਕ ਦੀ ਮੌਤ

ਬੰਗਲਾਦੇਸ਼ ਦੀ ਰਾਜਧਾਨੀ ਢਾਕਾ ਦੇ ਮਾਘ ਬਾਜ਼ਾਰ ਵਿੱਚ ਇੱਕ...

डूंगरपुर. राजस्थान में आजकल कई ऐसे मामले सामने आ रहे हैं जो हैरान (Shocking Incident) कर देने वाले हैं. डूंगरपुर में भी बुधवार को एक ऐसा ही हादसा सामने आया है. यहां एक युवक दोस्त के साथ अपने बीमार रिश्तेदार से मिलकर घर लौट रहा था. लेकिन रास्ते में हुए सड़क हादसे में दोनों की मौत (Death of Friends) हो गई. दोनों ही युवकों की शादी एक साल पहले हुई थी. दोनों की पत्नियां गर्भवती हैं. हादसे के बाद युवकों के घरों में कोहराम मच गया. पुलिस ने शवों को स्थानीय अस्पताल की मोर्चरी में रखवाए हैं. दोनों मृतकों के परिजन अभी मौके पर डटे हुए हैं. वे आरोपी चालक को वहां बुलाने की मांग पर अड़े हैं. पुलिस उनसे समझाइश कर रही है.

iTree Network Solutions +91-8699235413

पुलिस के अनुसार हादसा डूंगरपुर जिले के धम्बोला थाना इलाके के रतनपुरा गांव में हुआ. वहां बुधवार को आंगनबाड़ी केंद्र के पास एक ट्रैक्टर-ट्रोली ने बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मार दी. हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उसके दोस्त की डूंगरपुर जिला अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई. पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है. इन दोनों दोस्तों की शादी एक साल पहले ही हुई थी.

iTree Network Solutions +91-8699235413

एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई
धम्बोला थानाधिकारी हजारीलाल मीणा ने बताया कि इस संबंध में सरोली निवासी वागा अहारी ने रिपोर्ट दी है. अपनी रिपोर्ट में वागा अहारी ने बताया है कि उसका बेटा केशवलाल अपने दोस्त लसा डिंडोर के साथ बाइक लेकर सरोली से सीमलवाड़ा अस्पताल में भर्ती अपने एक रिश्तेदार को मिलने गया था. रिश्तेदार से मिलकर दोनों वापस अपने गांव सरोली लौट रहे थे. इसी दौरान रतनपुरा आंगनबाड़ी केंद्र के पास में एक ट्रैक्टर-ट्रोली ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी. हादसे में केशवलाल की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई.

iTree Network Solutions +91-8699235413

दोस्त ने अस्पताल पहुंचने से पहले दम तोड़ दिया
वहीं उसका दोस्त लसा डिंडोर गंभीर रूप से घायल हो गया. उसे 108 एम्बुलेंस से जिला अस्पताल के लिए रवाना किया गया. लेकिन अस्पताल ले जाते समय रास्ते में उसकी भी मौत हो गई. केशवलाल का शव सीमलवाड़ा मोर्चरी में और लसा का शव जिला अस्पताल मोर्चरी में रखवाया है. मृतक के परिजन ट्रैक्टर मालिक और चालक को मौके पर बुलाने की मांग पर अड़े हुए हैं. थानाप्रभारी हजारीलाल मीणा सहित पुलिसकर्मी उनको समझाइश के प्रयास कर रहे हैं. प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि मृतक दोनों युवकों की पत्नियां अभी गर्भवती हैं. दो युवाओं की दर्दनाक मौत की सूचना से इलाके में शोक की लहर छा गई.

iTree Network Solutions +91-8699235413

 

WhatsApp पर खबरें पाने के लिए हमारे Buland Kesari WhatsApp Group को Join करें
iTree Network Solutions +91-8699235413

Disclaimer:Buland Kesari receives the above news from social media. We do not officially confirm any news. If anyone has an objection to any news or wants to put his side in any news, then he can contact us on +91-98880-00404.

Punjab News

Related News

ट्रॉली रोकने पर पुलिस और ड्राइवरों में झड़प:मुलाजिम पर पगड़ी उतारने और पैसे मांगने का आरोप, तनाव बढ़ा

Buland kesari/जालंधर जिले में कुंज इलाके में पुलिस और ट्रॉली ड्राइवरों के बीच हुई हिंसक झड़प के बाद स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है। सिख...

You cannot copy content of this page