iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
HomeNationalसरकार को घेरने के लिए विपक्षी दलों की हुई बैठक

सरकार को घेरने के लिए विपक्षी दलों की हुई बैठक

Date:

National News

ਬੰਗਲਾਦੇਸ਼ ਦੀ ਰਾਜਧਾਨੀ ਵਿੱਚ ਵੱਡਾ ਧਮਾਕਾ , ਇੱਕ ਦੀ ਮੌਤ

ਬੰਗਲਾਦੇਸ਼ ਦੀ ਰਾਜਧਾਨੀ ਢਾਕਾ ਦੇ ਮਾਘ ਬਾਜ਼ਾਰ ਵਿੱਚ ਇੱਕ...

कांग्रेस समेत कई विपक्षी दलों ने संसद के बजट सत्र के दूसरे चरण में विभिन्न मुद्दों पर सरकार को घेरने के लिए आगे की रणनीति पर सोमवार को चर्चा की। सूत्रों के अनुसार, ये विपक्षी दल विभिन्न केंद्रीय एजेंसी के कथित दुरुपयोग और अडाणी समूह से जुड़े कथित घोटाले के मामले पर इस सत्र में सरकार को घेरने को लेकर एकजुट हैं। कांग्रेस के सदस्य ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के दौरान राहुल गांधी द्वारा दिए बयान को लेकर दिल्ली पुलिस के अधिकारियो के उनसे आवास पर पहुंचने से जुड़े विषय को भी उठा सकते हैं। राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के संसद भवन स्थित कक्ष में हुई बैठक में खरगे के अलावा कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के सी वेणुगोपाल एवं जयराम रमेश, द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) के टी आर बालू, शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के संजय राउत और कई अन्य दलों के नेता शामिल हुए।

iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413

लोकतंत्र में ये बोलने भी नहीं देते
वहीं इससे पहले मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि जो मुद्दे उठाए जा रहे हैं उससे भटकाने की कोशिश हो रही है। भारत जोड़ो यात्रा 46 दिन पहले पूरी हो गई। पुलिस अब सवाल कर रही है कि यात्रा में कौन मिला? यात्रा में लाखों लोग जुड़े थे। भाषण जम्मू-कश्मीर में दिया गया था। उन्होंने कहा कि यात्रा के दौरान यानि कन्याकुमारी से कश्मीर तक मुझे लोगों ने अपनी समस्या सुनाई। राहुल गांधी को निशाना बनाने की कोशिश की जा रही है। हमने कल के लिए समय मांगा है अगर बोलने दिया गया तो जरूर बोलेंगे, लोकतंत्र में ये बोलने भी नहीं देते।

iTree Network Solutions +91-8699235413
WhatsApp पर खबरें पाने के लिए हमारे Buland Kesari WhatsApp Group को Join करें
iTree Network Solutions +91-8699235413

Disclaimer:Buland Kesari receives the above news from social media. We do not officially confirm any news. If anyone has an objection to any news or wants to put his side in any news, then he can contact us on +91-98880-00404.

iTree Network Solutions +91-8699235413

Punjab News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

You cannot copy content of this page