iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
HomeNationalमहाराष्ट्र पुरस्कार समारोह

महाराष्ट्र पुरस्कार समारोह

Date:

National News

ਬੰਗਲਾਦੇਸ਼ ਦੀ ਰਾਜਧਾਨੀ ਵਿੱਚ ਵੱਡਾ ਧਮਾਕਾ , ਇੱਕ ਦੀ ਮੌਤ

ਬੰਗਲਾਦੇਸ਼ ਦੀ ਰਾਜਧਾਨੀ ਢਾਕਾ ਦੇ ਮਾਘ ਬਾਜ਼ਾਰ ਵਿੱਚ ਇੱਕ...

नवी मुंबई में आयोजित ‘महाराष्ट्र भूषण’ पुरस्कार समारोह के दौरान लू लगने से बीमार पड़े लोगों में से 20 अब भी अस्पताल में भर्ती हैं। एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। कार्यक्रम में भीषण गर्मी की चपेट में आने के बाद कम से कम 11 लोगों की मौत हो गई थी। खारघर क्षेत्र में 306 एकड़ जमीन पर रविवार को आयोजित कार्यक्रम में लाखों की संख्या में लोग पहुंचे थे। रायगढ़ जिला सूचना अधिकारी के अनुसार, खारघर के आसपास पांच अस्पतालों में 44 लोगों को भर्ती कराया गया था। इनमें से 20 का अब भी इलाज चल रहा है और अन्य को अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई है।

iTree Network Solutions +91-8699235413
एक अधिकारी ने बताया कि खारघर पुलिस ने 11 लोगों की मौत के संबंध में दुर्घटनावश मौत का मामला (एडीआर) दर्ज किया है। अधिकारियों ने बताया कि मृतकों में आठ महिलाएं भी शामिल हैं। शवों को परिवार वालों के हवाले कर दिया गया है।

लू लगने के कारण कम से कम 11 लोगों की मौत 
मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से रविवार रात जारी की गई प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, लू लगने के कारण कम से कम 11 लोगों की मौत हो गई।” पनवेल के नगर आयुक्त गणेश देशमुख ने बताया कि अभी किसी और के जान गंवाने की सूचना नहीं मिली है। रविवार को इलाज के बाद 24 लोगों को अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि एमजीएम अस्पताल में सबसे अधिक 15 लोगों को भर्ती कराया गया है। उन्होंने बताया कि नवी मुंबई के अन्य अस्पतालों में भी मरीजों का इलाज चल रहा है और उनकी हालत स्थिर बतायी जा रही है। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने नवी मुंबई में एक अस्पताल के बाहर रविवार को पत्रकारों को बताया था कि कम से कम 50 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जिनमें से 24 अब भी भर्ती हैं और अन्य को प्राथमिक उपचार देने के बाद छुट्टी दे दी गई। उन्होंने लोगों के जान गंवाने की घटना को ‘‘बेहद दुर्भाग्यपूर्ण” करार दिया।

iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413

जान गंवाने वाले लोगों के परिवार वालों को पांच-पांच लाख रुपये का मुआवजा
शिंदे ने कहा कि जान गंवाने वाले लोगों के परिवार वालों को पांच-पांच लाख रुपये का मुआवजा दिया जाएगा। खारघर में 306 एकड़ के विशाल मैदान में कल धर्माधिकारी के लाखों समर्थक इस भव्य कार्यक्रम में पहुंचे थे। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने धर्माधिकारी को महाराष्ट्र महाराष्ट्र भूषण पुरस्कार प्रदान किया। इस कार्यक्रम लिए लोग सुबह से ही आने लगे थे और यह कार्यक्रम करीब साढ़े 11 बजे शुरू हुआ एवं एक बजे तक चला। इनमें से कई लोग तो शनिवार को ही आ गये थे।

iTree Network Solutions +91-8699235413
WhatsApp पर खबरें पाने के लिए हमारे Buland Kesari WhatsApp Group को Join करें
iTree Network Solutions +91-8699235413

Disclaimer:Buland Kesari receives the above news from social media. We do not officially confirm any news. If anyone has an objection to any news or wants to put his side in any news, then he can contact us on +91-98880-00404.

Punjab News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

Unnao Rape Case: ਸੁਪਰੀਮ ਕੋਰਟ ਵਲੋਂ ਦਿੱਲੀ ਹਾਈ ਕੋਰਟ ਦੇ ਫੈਸਲੇ ਤੇ ਰੋਕ; ਕੁਲਦੀਪ ਸਿੰਘ ਸੇਂਗਰ ਦੀ ਜ਼ਮਾਨਤ ‘ਤੇ ਪਾਬੰਦੀ

ਸੁਪਰੀਮ ਕੋਰਟ ਨੇ ਉਨਾਓ ਬਲਾਤਕਾਰ ਮਾਮਲੇ ਵਿੱਚ ਅੱਜ ਦਿੱਲੀ ਹਾਈ ਕੋਰਟ ਦੇ ਫੈਸਲੇ ‘ਤੇ ਰੋਕ ਲਗਾ ਦਿੱਤੀ। ਹਾਈ ਕੋਰਟ ਨੇ ਸੇਂਗਰ ਦੀ ਉਮਰ ਕੈਦ...

You cannot copy content of this page