iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
HomeNationalसमुद्र में बढ़ेगी भारत की शक्ति

समुद्र में बढ़ेगी भारत की शक्ति

Date:

National News

ਬੰਗਲਾਦੇਸ਼ ਦੀ ਰਾਜਧਾਨੀ ਵਿੱਚ ਵੱਡਾ ਧਮਾਕਾ , ਇੱਕ ਦੀ ਮੌਤ

ਬੰਗਲਾਦੇਸ਼ ਦੀ ਰਾਜਧਾਨੀ ਢਾਕਾ ਦੇ ਮਾਘ ਬਾਜ਼ਾਰ ਵਿੱਚ ਇੱਕ...

पांचवीं कलवारी श्रेणी की पनडुब्बी ‘वागीर’ को 23 जनवरी को भारतीय नौसेना में शामिल किया जाएगा. इसे मुंबई के मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स लिमिटेड में स्वदेश निर्मित किया गया है. कलवारी श्रेणी की चार पनडुब्बियों को पहले ही भारतीय नौसेना में शामिल किया जा चुका है. अधिकारियों ने बताया कि इस समारोह में नौसेनाध्यक्ष एडमिरल आर हरि कुमार मुख्य अतिथि होंगे.

iTree Network Solutions +91-8699235413

कमांडिंग ऑफिसर कमांडर दिवाकर एस ने बताया कि वागीर नौसेना और देश की सभी जरूरतों को पूरा करने के लिए तैयार है. यह आत्मनिर्भर भारत बनने की दिशा में एक बड़ा कदम है. यह पांचवीं कलवारी श्रेणी की पनडुब्बी है. उन्होंने आगे कहा, “गर्व की बात यह है कि वागीर का निर्माण पूरी तरह से एमडीएल (मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स लिमिटेड) ने किया है और इसकी देखरेख भारतीय नौसेना करती थी. अधिकांश परीक्षण नौसेना और एमडीएल, दोनों ने साथ मिलकर किए.”

iTree Network Solutions +91-8699235413

iTree Network Solutions +91-8699235413

वागीर का सुनहरा इतिहास

अधिकारियों ने बताया कि पहले के वागीर को 01 नवंबर 1973 को ‘कमीशन’ किया गया था और इसने निवारक गश्त सहित कई परिचालन मिशन संचालित किए. लगभग तीन दशकों तक देश की सेवा करने के बाद 07 जनवरी 2001 को पनडुब्बी का सेवामुक्त किया गया.

पिछले साल 22 फरवरी को थी पहली समुद्री यात्रा

iTree Network Solutions +91-8699235413

बता दें कि अपने नए अवतार में 12 नवंबर 20 को लॉन्च की गई ‘वागीर’ पनडुब्बी को अब तक की सभी स्वदेशी निर्मित पनडुब्बियों में सबसे कम निर्माण समय में पूरा होने का गौरव प्राप्त है. समुद्री परीक्षणों की शुरुआत करते हुए इसने 22 फरवरी को अपनी पहली समुद्री यात्रा की और कमीशन से पहले यह व्यापक स्वीकृति जांच के साथ सख्त और चुनौती वाले समुद्री परीक्षणों से गुजरी. एमडीएल ने 20 दिसंबर 22 को इस पनडुब्बी को भारतीय नौसेना के सुपुर्द किया.

WhatsApp पर खबरें पाने के लिए हमारे Buland Kesari WhatsApp Group को Join करें
iTree Network Solutions +91-8699235413

Disclaimer:Buland Kesari receives the above news from social media. We do not officially confirm any news. If anyone has an objection to any news or wants to put his side in any news, then he can contact us on +91-98880-00404.

Punjab News

Related News

Unnao Rape Case: ਸੁਪਰੀਮ ਕੋਰਟ ਵਲੋਂ ਦਿੱਲੀ ਹਾਈ ਕੋਰਟ ਦੇ ਫੈਸਲੇ ਤੇ ਰੋਕ; ਕੁਲਦੀਪ ਸਿੰਘ ਸੇਂਗਰ ਦੀ ਜ਼ਮਾਨਤ ‘ਤੇ ਪਾਬੰਦੀ

ਸੁਪਰੀਮ ਕੋਰਟ ਨੇ ਉਨਾਓ ਬਲਾਤਕਾਰ ਮਾਮਲੇ ਵਿੱਚ ਅੱਜ ਦਿੱਲੀ ਹਾਈ ਕੋਰਟ ਦੇ ਫੈਸਲੇ ‘ਤੇ ਰੋਕ ਲਗਾ ਦਿੱਤੀ। ਹਾਈ ਕੋਰਟ ਨੇ ਸੇਂਗਰ ਦੀ ਉਮਰ ਕੈਦ...

You cannot copy content of this page