iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
HomePunjabपटियाला से लोकसभा चुनाव लड़ने को लेकर बोलीं नवजोत कौर सिद्धू

पटियाला से लोकसभा चुनाव लड़ने को लेकर बोलीं नवजोत कौर सिद्धू

Date:

National News

भारत के इस राज्य के CM और डिप्टी CM पर चलीं गोलियां!

Buland Kesari/ जम्मू के ग्रेटर कैलाश इलाके में स्थित...

पंजाब कांग्रेस के पूर्व प्रधान और पंजाब के पूर्व मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी नवजोत कौर सिद्धू ने कहा कि यदि कांग्रेस उनको पटियाला से लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए टिकट देती है तो वह डटकर लड़ाई लड़ने के लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा कि पटियाला उनकी कर्म भूमि है। मैडम सिद्धू पटियाला कांग्रेस शहरी के पूर्व प्रधान नरिन्दर लाली के नेतृत्व में हो रहे एक समागम पर बातचीत कर रही थीं।

iTree Network Solutions +91-8699235413

उन्होंने कहा कि वह कांग्रेस की सेवा कर रही हैं और करती रहेंगी। उन्हें कोई बड़े पदों की जरूरत नहीं है। नवजोत सिंह सिद्धू जल्द ही जेल से बाहर आकर पंजाब की सेवा में डटेंगे। उन्होंने गत समय मौजूदा कांग्रेस प्रधान राजा वड़िंग की तरफ से पार्टी से बाहर निकाले गए पूर्व जिला शहरी प्रधान नरिन्दर लाली के हक में डटते हुए कहा कि लाली कांग्रेस का सच्चा सेवक है, जिसे किसी पद की जरूरत नहीं है। लाली अब नवजोत सिंह सिद्धू के नेतृत्व में ही अपनी मुहिम शुरू करेगा।

iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413

उन्होंने कहा कि यहां वे लोग भी हैं, जिन्होंने 5-5 साल राज सत्ता भोगी और जब पार्टी को सबसे ज्यादा जरूरत थी, तब पार्टी को छोड़ कर दूसरी पार्टी में दौड़ गए। ऐसे नेताओं को पटियाला के लोग मुंह नहीं लगाएंगे। वहीं कांग्रेस के पूर्व जिला शहरी प्रधान नरिन्दर लाली ने कहा कि यदि नवजोत कौर सिद्धू पटियाला लोकसभा सीट से खड़ी होती हैं तो उनको बहुत बड़ी जीत दिलाएंगे। इस मौके पर जिला परिषद मैंबर बलिहार सिंह शमशपुर, अनुज त्रिवेदी पूर्व ब्लाक प्रधान, प्रदीप दीवान, शिव खन्ना पूर्व पार्षद, नरिन्दर पप्पा पूर्व पार्षद, नरिन्दर सिंह नीटू पूर्व पार्षद, जगजीत सग्गू पूर्व वाइस चेयरमैन आदि मौजूद थे।

iTree Network Solutions +91-8699235413
WhatsApp पर खबरें पाने के लिए हमारे Buland Kesari WhatsApp Group को Join करें
iTree Network Solutions +91-8699235413

Disclaimer:Buland Kesari receives the above news from social media. We do not officially confirm any news. If anyone has an objection to any news or wants to put his side in any news, then he can contact us on +91-98880-00404.

Punjab News

भाई रणजीत सिंह ढडरियां वालों को कोर्ट में तलब करने के जारी हुए निर्देश

पटियाला : फतेहगढ़ साहिब की अदालत से मानहानि मामले में...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

पंजाब में नवरात्र पर शराब का लंगर:कोटकपूरा के धार्मिक डेरे पर चले पैग, बेंच पर रखीं देसी-अंग्रेजी को बोतलें, श्रद्धालु बोले-ऐसी मान्यता है

Buland kesari/पंजाब के कोटकपूरा में चैत्र नवरात्र पर शराब का लंगर चला। गांव मरहाना में बाबा काला महर के यादगार मेले में ये नजारा...

You cannot copy content of this page