iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
HomeCrimeNRI महिला से 4000 डॉलर की लूट, बदमाशों ने कार पंचर का...

NRI महिला से 4000 डॉलर की लूट, बदमाशों ने कार पंचर का बहाना बनाकर किया ऐसा कांड कि उड़ गए सबके होश

Date:

National News

भारत के इस राज्य के CM और डिप्टी CM पर चलीं गोलियां!

Buland Kesari/ जम्मू के ग्रेटर कैलाश इलाके में स्थित...

BulandKesari.Com/आगरा में ट्रांस यमुना थाना क्षेत्र के झरना नाले के पास एक NRI बुजुर्ग महिला के साथ टप्पेबाजी की वारदात सामने आई है. लगभग 80 वर्षीय महिला अपनी बेटी के बेटी के साथ कार से दिल्ली जाने के लिए निकली थीं. रास्ते में बाइक सवार बदमाशों ने कार ड्राइवर को टायर पंचर होने का झांसा दिया. 

iTree Network Solutions +91-8699235413

ड्राइवर ने गाड़ी करीब एक किलोमीटर आगे एक पंचर की दुकान पर रोक दी और समस्या की जांच करने लगा.
इसी दौरान पीछे से आए वही बाइक सवार बदमाश कार के पास पहुंचे. कार की पिछली सीट पर बैठी महिला के हाथ में पर्स था. खिड़की खुली होने का फायदा उठाते हुए एक बदमाश ने झपट्टा मारकर पर्स छीनने की कोशिश की.

iTree Network Solutions +91-8699235413

महिला ने पर्स पकड़कर रोके रखने की भरसक कोशिश की, लेकिन छीना-झपटी के बीच आरोपी पर्स छीनकर फरार हो गए. पीड़िता ने बताया कि चोरी हुए पर्स में 4,000 अमेरिकी डॉलर, दो आईफोन, लगभग 20,000 रुपये भारतीय मुद्रा और उनका पासपोर्ट भी था. घटना के तुरंत बाद ड्राइवर ने पुलिस को फोन कर सूचना दी.

iTree Network Solutions +91-8699235413

पुलिस का कहना है कि टीम मामले की जांच कर रही है. पर्स में विदेशी मुद्रा और महत्वपूर्ण दस्तावेज होने की पुष्टि की गई है. पुलिस टप्पेबाजों की तलाश में आसपास के CCTV फुटेज भी खंगाल रही है.

iTree Network Solutions +91-8699235413

महिला अमेरिका के कैलिफोर्निया में 15 साल से अपनी दो बेटियों के साथ रहती हैं और जयपुर में रिश्तेदार की शादी में शामिल होने के बाद दो दिन पहले आगरा आई थीं. शुक्रवार तड़के दिल्ली से उनकी फ्लाइट थी, जिसके लिए वे दिल्ली रवाना हो रही थीं. पुलिस ने कहा कि घटना की जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा. 

WhatsApp पर खबरें पाने के लिए हमारे Buland Kesari WhatsApp Group को Join करें
iTree Network Solutions +91-8699235413

Disclaimer:Buland Kesari receives the above news from social media. We do not officially confirm any news. If anyone has an objection to any news or wants to put his side in any news, then he can contact us on +91-98880-00404.

Punjab News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

You cannot copy content of this page