Buland kesari ;- गोराया की दिलबाग कालोनी में किराये के मकान में रहने वाली नेपाल की 23 वर्षीय युवती ने फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। उसकी एक साल की बेटी अपनी मां के पास रोती रही। इस संबंध में मृतका के जीजा व मकान मालिक ने बताया कि मृतका श्रद्धा पत्नी भीम करीब 8 माह से यहां किराए पर रह रही थी, जिसके पति की पहले ही मौत हो चुकी थी, जिसकी एक साल की बेटी भी थी।
उन्होंने बताया कि सुबह उसे बाहर टहलते हुए देखा गया था, लेकिन जब एक रिश्तेदार उससे मिलने आया तो उसने अपने कमरे का गेट नहीं खोला, जिसके बाद गेट को काटकर खोला गया तो पता चला कि उसने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली है और उसकी एक वर्षीय बेटी बिस्तर पर रो रही थी। इसके बाद गोराया पुलिस को इसकी सूचना दी गई।
एस.एच.ओ. गोराया सिकंदर सिंह विर्क पुलिस पार्टी के साथ मौके पर पहुंचे, जिन्होंने आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल फिल्लौर भेज दिया है।

Disclaimer:Buland Kesari receives the above news from social media. We do not officially confirm any news. If anyone has an objection to any news or wants to put his side in any news, then he can contact us on +91-98880-00404.






