iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
HomeLatest NewsOMG! Facebook और YouTube देख 10 साल के बच्चे ने रच डाली...

OMG! Facebook और YouTube देख 10 साल के बच्चे ने रच डाली साजिश

Date:

National News

ਬੰਗਲਾਦੇਸ਼ ਦੀ ਰਾਜਧਾਨੀ ਵਿੱਚ ਵੱਡਾ ਧਮਾਕਾ , ਇੱਕ ਦੀ ਮੌਤ

ਬੰਗਲਾਦੇਸ਼ ਦੀ ਰਾਜਧਾਨੀ ਢਾਕਾ ਦੇ ਮਾਘ ਬਾਜ਼ਾਰ ਵਿੱਚ ਇੱਕ...

Buland kesari ;- नवांशहर के बलाचौर से एक बेहद ही चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक बच्चे ने सोशल मीडिये की मदद से पूरी साजिश रच डाली। मामला ब्लॉक बलाचौर के अंतर्गत आते सरकारी प्राइमरी स्मार्ट स्कूल भेड़िया (मंड) से है जहां एक बच्चे ने खुद अपहरण करने का पूरा ड्रामा रच डाला। मिली जानकारी के अनुसार उक्त स्कूल में पढ़ने वाले करीब 10 साल के छोटे बच्चे ने अपने मोबाइल फोन पर यूट्यूब चैनलों और फेसबुक पर अपहरण की झूठी कहानियों के आधार पर साजिश रची और अपने स्कूल के अध्यापकों, इलाके के लोगों और प्रशासन को डरा दिया और इस झूठी मनगढ़ंत कहानी से जिले में हड़कंप मचा दिया।बच्चे

इस संबंध में स्कूल अध्यापक सोहन लाल और गांव भेड़ियां मंड की पंचायत और गणमान्य व्यक्तियों ने बताया कि उक्त बच्चे ने अपहरण होने का पूरा सनसनीखेज मामला अध्यापकों के ध्यान में लाया। इस बच्चे की बातचीत सुनकर घबराए अध्यापकों ने यह घटना अपने विभागीय अधिकारियों और गांव की पंचायत के ध्यान में लाई, जिसके बाद पंचायत और विभागीय अधिकारियों ने तुरंत इस घटना की सूचना थाना काठगढ़ को दी, जिसके तहत कार्रवाई करते हुए इंस्पेक्टर पूर्ण सिंह अपनी पुलिस पार्टी के साथ मौके पर पहुंचे। इसके साथ ही कुछ ही देर में डीएसपी शाम सुंदर शर्मा बलाचौर भी मौके पर पहुंच गए।

जब डीएसपी शाम सुंदर शर्मा ने इस अपहरण संबंधी बच्चे से प्यार से काउंसलिंग की और उससे इस पूरी घटना के बारे में विस्तार से पूछा तो बच्चे ने बताया कि उसने फेसबुक और यूट्यूब से अपहरण का नाटक सीखा था और इसे अंजाम देने के लिए उसने आज अपहरण का यह नाटक रचा। फिल्मी सीन के अनुसार उसने बताया कि स्कूल के बाहर एक मोटरसाइकिल सवार आया और अपनी जेब से रूमाल निकालकर उस पर कोई स्प्रे छिड़का जिससे वह बेहोश हो गया और मोटरसाइकिल सवार मौके से फरार हो गया। लेकिन जब डीएसपी शाम सुंदर शर्मा बलाचौर ने यह कहानी सुनी तो यह सब झूठी और मनगढ़ंत थी और उन्होंने परिजनों से बात की तो उनसे स्पष्ट हुआ कि यह लड़का और इसकी एक बहन, यह दोनों बच्चे अपने पिता के पास रहते हैं। इन बच्चों की मां ने दूसरी शादी कर ली है और इन्हें यहां छोड़ गई है। लड़के ने पुलिस को बताया कि वह अपनी मां के पास रहना चाहता है इसीलिए यह सारा अपहरण का नाटक रचा गया। डीएसपी बलाचौर ने बच्चे के परिजनों व पंचायत को सख्त फटकार लगाते हुए कहा कि उक्त बच्चों को उनकी मां के पास भेज दिया जाए ताकि भविष्य में ऐसा कोई घिनौना काम न हो सके। इस संबंध में सारी सच्चाई सामने आने के बाद स्कूल अध्यापकों व भेड़िया मंड की गांव पंचायत ने डीएसपी शाम सुंदर शर्मा बलाचौर व इंस्पेक्टर पूर्ण सिंह का आभार व्यक्त किया।

WhatsApp पर खबरें पाने के लिए हमारे Buland Kesari WhatsApp Group को Join करें
iTree Network Solutions +91-8699235413

Disclaimer:Buland Kesari receives the above news from social media. We do not officially confirm any news. If anyone has an objection to any news or wants to put his side in any news, then he can contact us on +91-98880-00404.

Punjab News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

सुप्रीम कोर्ट ने पहली बार इच्छामृत्यु की इजाजत दी:13 साल से कोमा में है बेटा, माता-पिता ने लगाई थी गुहार

Buland kesari/सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को इच्छामृत्यु मामले में एक ऐतिहासिक फैसला सुनाया। कोर्ट ने 13 साल से कोमा में रह रहे 31 साल...

You cannot copy content of this page