Paris Diamond League 2025; भारतीय जेवलिन थ्रोअर और गोल्डन बॉय नीरज चोपड़ा ने पेरिस डायमंड लीग 2025 की मेन्स जैवलिन थ्रो स्पर्धा में पहला स्थान हासिल किया है. नीरज ने जर्मनी के जूलियन वेबर को हराया है. शुक्रवार को, चोपड़ा ने पहले राउंड में 88.16 मीटर के थ्रो के साथ खिताब अपने नाम किया. नीरज को पिछले दो मुकाबलों में वेबर से हार का सामना करना पड़ रहा था, हालांकि इस मुकाबले में उन्होंने अपनी पुरानी हार का बदला ले लिया है.
नीरज चोपड़ा ने 8 साल के लंबे अंतराल के बाद पेरिस डायमंड लीग में वापसी की है. 27 साल के नीरज चोपड़ा पिछली दो प्रतियोगिताओं में दूसरे स्थान पर रहे थे. वह आखिरी बार 2017 में इस मीट में शामिल हुए थे. उस समय उन्होंने 84.67 मीटर का थ्रो करके पांचवां स्थान हासिल किया था.
इस मुकाबले में नीरज चोपड़ा (भारत)- 88.16 मीटर का थ्रो किया. दूसरे नंबर पर जूलियन वेबर ने 87.88 मीटर लंबा थ्रो किया. वहीं, ब्राजील के लुइज़ दा सिल्वा ने 86.62 मीटर के थ्रो के साथ तीसरा स्थान पक्का किया.
पहले थ्रो में ही बनाई नीरज ने लीड
Paris Diamond League 2025 में नीरज चोपड़ा ने पहले प्रयास में 88.16 मीटर का थ्रो किया. पहले प्रयास के सबसे लंबा थ्रो करने के कारण वो आखिर तक लीड बनाने में कामयाब रहे. दूसरे राउंड में नीरज ने 85.10 मीटर का थ्रो किया. हालांकि गोल्डन बॉय का तीसरा, चौथा और पांचवां अटेंप फाउल रहा. वहीं छठवें थ्रो की बात करें तो उन्होंने 82.89 मीटर का थ्रो किया.

Disclaimer:Buland Kesari receives the above news from social media. We do not officially confirm any news. If anyone has an objection to any news or wants to put his side in any news, then he can contact us on +91-98880-00404.








