iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
HomePunjabपेट्रोल पंप की छत गिरी, 2 मजदूरों की दबने से मौत, 2...

पेट्रोल पंप की छत गिरी, 2 मजदूरों की दबने से मौत, 2 गंभीर घायल

Date:

National News

ਬੰਗਲਾਦੇਸ਼ ਦੀ ਰਾਜਧਾਨੀ ਵਿੱਚ ਵੱਡਾ ਧਮਾਕਾ , ਇੱਕ ਦੀ ਮੌਤ

ਬੰਗਲਾਦੇਸ਼ ਦੀ ਰਾਜਧਾਨੀ ਢਾਕਾ ਦੇ ਮਾਘ ਬਾਜ਼ਾਰ ਵਿੱਚ ਇੱਕ...

बुलंद केसरी न्यूज, फिल्लौरः नवांशहर रोड पर बने एक पेट्रोल पंप पर रविवार सुबह उस समय भयानक हादसा हो गया। जब यहां पेट्रोल पंप की पुरानी बिल्डिंग को रिपेयर करते समय उसकी छत गिर गई, जिसके चलते वहां काम कर रहे मजदूर मलबे में दब गए। इस हादसे में 2 मजदूरों की मौत हो गई।

iTree Network Solutions +91-8699235413

 

iTree Network Solutions +91-8699235413

जबकि 2 गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। मृतकों की पहचान सतीश कुमार गांव करलाटी बिलासपुर और विनोद नामक मजदूर के रूप में हुई है।

iTree Network Solutions +91-8699235413

बताया जा रहा है कि पुरानी इमारत को तोड़ने के दौरान जब लोहे की ग्रिल निकाली जा रही थी तो अचानक लेंटर गिर गया और 4 लोग उसकी चपेट में आ गए। शोर मचने के बाद स्थानीय लोगों ने फायर ब्रिगेड को सूचित किया।

iTree Network Solutions +91-8699235413

स्थानीय लोगों की मदद से दो मजदूरों को जिंदा बाहर निकाला गया, लेकिन हालत गंभीर होने के कारण उन्हें अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। वहीं, घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची फिल्लौर पुलिस का कहना है कि जिस समय काम चल रहा था, दो मजदूर छत पर ही खड़े थे। अचानक से छत नीचे गिर गई और मजदूर इसमें दब गए।

पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए फिल्लौर के सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। और पुलिस मामले की जांच कर रही है।

iTree Network Solutions +91-8699235413

इस मौके पर फिल्लौर विधानसभा क्षेत्र ‘आप’ पार्टी प्रभारी प्रिंसिपल प्रेम कुमार अपने साथियों के साथ पहुंचे और घटना की सारी जानकारी ली और मृतकों के परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की और कहा कि सरकार से मृतकों के पीड़ित परिवारों की मदद करने के लिए कहेंगे।

WhatsApp पर खबरें पाने के लिए हमारे Buland Kesari WhatsApp Group को Join करें
iTree Network Solutions +91-8699235413

Disclaimer:Buland Kesari receives the above news from social media. We do not officially confirm any news. If anyone has an objection to any news or wants to put his side in any news, then he can contact us on +91-98880-00404.

Punjab News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

You cannot copy content of this page